• img-fluid

    मप्रः 11 नगर निगमों में से 7 में भाजपा, तीन में कांग्रेस के महापौर, एक पर आप का कब्जा

  • July 18, 2022

    -भोपाल से भाजपा की मालती राय 98,800 और इंदौर से पुष्यमित्र 1.32 लाख वोटों से जीते

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) के पहले चरण में हुए 11 नगर निगमों (11 municipal corporations) के रविवार को चुनाव परिणाम (election results) घोषित किए गए जिनमें भाजपा ने बढ़त बनाई। 11 में 7 नगर निगमों में महापौर पद पर भाजपा ने कब्जा किया जबकि तीन में कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भोपाल में भाजपा की मालती राय ने कांग्रेस की विभा पटेल को 98 हजार 800 वोटों से हराया, जबकि इंदौर में भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के संजय शुक्ला को एक लाख 32 हजार मतों के बड़े अंतर से परास्त किया।


    इसके अलावा खंडवा, बुरहानपुर, सागर और सतना में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे। कांग्रेस ने ग्वालियर, जबलपुर के साथ छिंदवाड़ा में जीत हासिल की जबकि सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल विजयी रहीं।

    उल्लेखनीय है कि इसके पहले इन सभी 11 नगर निगमों में भाजपा के महापौर थे। इस बार भाजपा को चार सीटों का नुकसान हुआ है।

    नगरीय निकाय चुनाव 2022 के अंतर्गत पहले चरण में 06 जुलाई को 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के चुनाव कराए गए थे। प्रथम चरण के इन निकायों की रविवार सुबह नौ बजे डाक मतपत्रों की गणना से मतगणना प्रारंभ हुई। एक घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गणना भी साथ-साथ की गई। सबसे पहले अधिकृत परिणाम बुरहानपुर से आया। यहां भाजपा की महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज अंसारी को कड़े मुकाबले में पराजित किया।

    इसके बाद सतना का परिणाम घोषित हुआ। यहां भाजपा के योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को करारी शिकस्त दी। यहां कांग्रेस के बागी सईद अहमद ने 26 हजार 151 मत लेकर पार्टी प्रत्याशी को काफी नुकसान पहुंचाया। खंडवा में भाजपा की अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को पराजित किया। सागर में भाजपा की संगीता तिवारी ने कांग्रेस की निधि जैन को हराया। उज्जैन में भाजपा के मुकेश टंटवाल ने जीत दर्ज की। हालांकि, कांग्रेस के महेश परमार की आपत्ति के बाद पुनर्गणना कराई गई। पुनर्गणना के बाद भाजपा को जीत मिली।

    ग्वालियर में कांग्रेस विधायक डा. सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार निर्णायक बढ़त के बाद जीत की दावेदार बनी। यहां भाजपा ने सुमन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह जबलपुर में कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू” भी निर्णायक बढ़त के बाद जीते। भाजपा ने डा.जितेन्द्र जामदार को मैदान में उतारा है। इंदौर में भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने एक लाख 32 हजार 157 मतों से जीत हासिल की। यहां कांग्रेस ने संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने कई लुभावनी घोषणाएं भी की थीं, लेकिन मतदाताओं ने भार्गव पर ही भरोसा जताया।

    नगरीय निकाय चुनाव के माध्यम से आम आदमी पार्टी का प्रदेश में प्रवेश हो गया। भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुईं रानी अग्रवाल को पार्टी ने महापौर प्रत्याशी बनाया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके पक्ष रोड शो किया था। उन्होंने भाजपा के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को पराजित किया है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    आईसीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, 99.97 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

    Mon Jul 18 , 2022
    नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) (Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE)) ने रविवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) की 10वीं कक्षा (Indian Certificate of Secondary Education (ICSE) class 10th) का परिणाम घोषित (result declared) कर दिया। आईसीएसई-2022 की 10वीं की परीक्षा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved