• img-fluid

    MP: किसानों ने जताया विरोध, जिलेभर में निकाली बाइक रैली

  • September 06, 2023

    बुरहानपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) में जिले के किसानों को केला फसल पर बीमा का लाभ (Benefits of crop insurance) नहीं मिल रहा है। इसे लेकर छह सितंबर को किसानों का बड़ा आंदोलन हुआ। कुछ दिन पहले किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रगतिशील किसान संगठन (Progressive Farmers Organization) ने जिलेभर के किसानों से की रैली में शामिल होने की अपील की थी। इसमें काफी संख्या में किसान पहुंचे।


    बुरहानपुर जिले प्रगतिशील किसान संगठन अध्यक्ष रघुनाथ पाटिल के अनुसार 31 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार होने के कारण रैली स्थगित कर उसके स्थान पर छह सितंबर बुधवार सुबह 11 बजे रैली निकाली गई। यह रैली संजय नगर शिकारपुरा से निकलकर एसडीएम कार्यालय नेहरू पुतले के पास पहुंची। यहां किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानों की केला वर्गीय फसल आंधी-तूफान, ओला, पाला, भीषण गर्मी, अत्यधिक ठंड में राज्य शासन द्वारा मिलने वाला मुआवजा आरसी बुक अनुसार प्रति एकड़ लाख रुपये मिलना चाहिए। (प्रति पौधा 120 x 1800) 216000 मिलना चाहिए।

    Share:

    MP: दिनदहाड़े बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर महिला की हत्या

    Wed Sep 6 , 2023
    सिंगरौली। मध्य प्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले (Singrauli District) में एक खौफनाक घटना सामने आई। यहां एक अधेड़ उम्र के शख्स ने बीच सड़क पर ही कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या (brutal murder) कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को पता चली, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved