• img-fluid

    MP : महिला सशक्तिकरण की दिशा में पर्यटन विभाग की एक और कोशिश…

  • August 25, 2024


    एक होटल की कमान होगी महिलाओं के हाथ
    इंदौर।  महिला सशक्तिकरण (women empowerment) की दिशा में मप्र पर्यटन बोर्ड (MP Tourism Board) की पर्यटन सखी योजना (Tourism Sakhi Scheme) के बाद अब मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम भी इस दिशा में काम कर रहा है। निगम के एक होटल की कमान जल्द ही महिला कर्मचारियों (Women Employees) के हाथों होगी। यहां का तमाम स्टाफ महिला ही होगा। यहां के पुरुष कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजा जाएगा। इसके ट्रायल भी शुरू हो गए हैं।


    ये प्रयोग सबसे पहले प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पंचमढ़ी में किया जा रहा है। यहां की विभाग की अमलतास होटल के तमाम पुरुष कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजकर इनकी जगह महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। संचालन की पूरी जिम्मेदारी देने से पहले विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है और जल्द ही इस होटल का संचालन महिलाओं के हाथों में होगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ये पहला होटल होगा कि इसके संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी। फ्रंट ऑफिस से लेकर, शेफ और सिक्योरिटी, अकाउंटेंट की कमाम तक संभालने वाली महिलाएं ही होंगी। विभाग महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ मिलकर ये काम कर रहा है। विभाग ने सभी महिला कर्मचारियों की भर्ती भी कर ली है।

    विभाग के पास है महिला स्टाफ
    विभाग के 30 से 35 का महिला स्टाफ है, जो होटल मैनेजमेंट कोर्स से प्रशिक्षित है। इसमें मैनेजर से लेकर फ्रंट ऑफिस, शेफ, हाउसकीपिंग ट्रेन स्टाफ मौजूद है, लेकिन विभाग ने स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई महिलाओं की भर्ती पंचमढ़ी से की है, जिसमें फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट से लेकर वाहन चालक तक की भर्ती की गई है। इसमें कई महिलाओं ने मप्र पर्यटन बोर्ड के साथ मिलकर पर्यटन सखी योजना के तहत प्रशिक्षण लिया है। इस होटल के सफल संचालन के बाद अन्य होटल में भी महिलाओं को अवसर दिए जाएंगे।

    होटल अमलतास ही क्यों
    विभाग ने पंचमढी के होटल अमलतास को इसके लिए चुना है, क्योंकि यहां पर्यटन विभाग का इस रीजन का रीजनल ऑफिस भी मौजूद है। वहीं, ये मप्र का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। हालांकि, इससे पहले कई ऐसे प्रयोग किए जा चुके है, जिसमें महिलाएं इस क्षेत्र में अलग-अलग काम कर रही है, लेकिन विभाग के एक होटल के संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिला स्टाफ के हाथों में होना पहली बार हो रहा है। विभाग 18 महिलाओं के साथ ट्रायल रन कर रहा है। यहां 23 का स्टाफ होगा। ट्रायल के साथ ही इनकी लगातार ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है।

    ”ये प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे हैं। ये नवाचार जरूर सफल होगा। हम स्थानीय स्तर की महिलाओं को रोजगार देने के लिए वहीं की महिलाओं को इससे जोड़ रहे हैं। जल्द ही संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में होगा। हम पंचमढ़ी में ही 1 अक्टूबर से नई होटल नीलांबर का संचालन भी शुरू कर रहे हैं। कई को वहां भी मौका दिया जाएगा।ÓÓ
    – डॉ इलैयाराजा टी, एमडी, मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम

    Share:

    अक्षय कुमार की एक्ट्रेस को KISS कर भागा फैन, एक्टर ने शेयर किया किस्सा; लोगों का फूटा गुस्सा

    Sun Aug 25 , 2024
    नई दिल्ली: अक्षय कुमार की हालिया फिल्म ‘खेल खेल में’ बॉक्स-ऑफिस पर ढेर हो गई. ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में असफल रही है. तापसी पन्नू, वाणी कपूर स्टारर इस कॉमेडी फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है. इन सबके बीच रेडिट पर अक्षय कुमार का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved