img-fluid

MP: महू में हुई हिंसा के बाद प्रशासन की सख्ती, जामा मस्जिद के आसपास चला बुलडोजर

  • March 26, 2025

    महू। इंदौर (Indore) के महू (Mhow) में हिंसा के बाद प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत की जीत के बाद निकाले गए जुलूस पर जहां पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी वहां अब बुलडोजर (Bulldozer.) गरज रहे हैं। मंगलवार को जामा मस्जिद के आसपास के इलाकों में नगर निगम के बुलडोजर ने अतिक्रमण विरोधी अभियान (Anti-encroachment campaign) चलाया। भारी सुरक्षा के बीच टीम ने बड़ी संख्या में अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया।


    दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। देशभर की तरह महू में भी विजय जुलूस निकाला जा रहा था। जामा मस्जिद के आसपास अचानक हिंसा भड़क उठी थी। जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज करके 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    अब उपद्रियों के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। जिन इलाकों में उपद्रव हुआ था उन स्थानों पर अवैध निर्माण को चिह्नित कर कार्रवाई चल रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि महू में हुई हिंसा के बाद जांच में दो प्रकार की चीजे सामने निकालकर आई थी। हिंसा वाले इलाकों में अस्थाई अतिक्रमण ज्यादा है इसलिए विवाद की स्थिति ज्यादा होती हैं। कलेक्टर ने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर 2021 में नोटिस दिया गया था।

    महू में एक बार फिर नगर निगम द्वारा मंगलवार सुबह को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कैंट बोर्ड पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी के मौजूदगी में की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में गुमटियां और घरों के बाहर बने अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। तीन दिन पहले जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया था।

    Share:

    ट्रंप के टैरीफ वार के बीच करीब आ रहे भारत-चीन? डिप्लोमैटिक टॉक में इन 4 मुद्दों पर बनती दिखी बात

    Wed Mar 26 , 2025
    नई दिल्ली. भारत (India) और चीन (China) के बीच बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई. दोनों देशों के बीच यह वार्ता ऐसे समय पर हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) के टैरिफ वॉर से दुनियाभर मे तनाव बढ़ा हुआ है. इस दौरान एलओसी (LOC) पर मौजूदा स्थिति की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved