img-fluid

MP: सतना में ढाई वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • March 23, 2025

    सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में ढाई साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक 27 साल के शख्स (27 year old man) को गिरफ्तार किया गया है। एमपी पुलिस (MP Police) के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात दो दिन पहले कोलगावा थाना क्षेत्र (Kolgava Police Station Area) में हुई।

    पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, 20 मार्च को दोपहर करीब 2.30 बजे परिवार के लोगों ने बच्ची को रोते हुए पाया। तब बच्ची बाहर खेल रही थी। बच्ची ने बताया कि पड़ोस के एक शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इससे बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। आरोपी को बीएनएस की धारा 65 (2) (बच्ची से दुष्कर्म) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।


    इस घटना को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। एमपी कांग्रेस की महिला विंग की प्रमुख विभा पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। विभा पटेल ने कहा कि राज्य में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव, जिनके पास गृह विभाग भी है, इस मुद्दे पर चुप हैं।

    इस बीच रीवा जिले में एक शख्स ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। यही नहीं उसने पत्नी और सास को जिम्मेदार ठहराया जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के उपमंडल अधिकारी उमेश प्रजापति ने शनिवार को यह बताया कि शिव प्रकाश त्रिपाठी ने 16 मार्च को यह कदम उठाया, जिसे उसकी पत्नी ने भी देखा।

    त्रिपाठी ने दो साल पहले प्रिया शर्मा से शादी की थी। कुछ समय बाद त्रिपाठी को पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। इस बीच, त्रिपाठी एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने माता-पिता के घर चली गई। पीड़ित ‘इंस्टाग्राम’ वीडियो में कह रहा है कि वह अपनी सास और पत्नी की वजह से अपनी जान दे रहा है। उसने यह भ्सी कहा कि शादी से उसकी खुशियां तबाह हो गई हैं।

    Share:

    MP: इंदौर में छठ पर्व के लिए बनेंगे तीन नए घाट, CM बोले- बिहार के लोग BJP को दें समर्थन

    Sun Mar 23 , 2025
    इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शनिवार को प्रदेश में रह रहे बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने राज्य के विकास और देश की मजबूती के लिए वे आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) में भाजपा (BJP) को समर्थन दें। यादव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved