• img-fluid

    MP : विदिशा में 13 साल की नाबालिग गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई, पांच आरोपियों में एक की उम्र 80 साल

  • August 04, 2024

    विदिशा। मध्य प्रदेश (MP) के विदिशा (Vidisha) जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग (13-year-old minor) लड़की (Girl) के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इससे पीड़िता गर्भवती (pregnant) भी हो गई। घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने 21 जून केस दर्ज कराया था।


    पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बताया कि करीब 7-8 महीने पहले उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में वह कुछ सामान लेने के लिए रुकी तो कुछ आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन, उसके छह महीने के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी लगी। पूछतताछ करने पर बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे थाने में केस दर्ज कराने आए।

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अंसार, पन्नालाल, परसादी, धनश्याम और बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

    सिरोंज एसडीओपी मनीष राय ने बताया कि आरोपियों के गैंगरेप करने के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। जब वह थाने पहुंची थी, तब वह छह महीने की गर्भवती थी। अब वह डिलीवरी की स्थिति में है। पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र करीब 80 साल है।

    Share:

    दिल्ली के कराला इलाके में वेस्‍ट मटेरियल के गोदाम में लगी भीषण आग

    Sun Aug 4 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। दिल्ली के कराला इलाके (Karala area) में शनिवार की देर रात एक अपशिष्ट पदार्थ (waste material) के गोदाम में भीषण आग  (massive fire) लगने की घटना सामने आई. आग लगने की वजह से सारा सामान जलकर खाक हो गया. घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved