• img-fluid

    MP: वेबसाइट पर OTP दर्ज किया तो खाते से उड़ गए 13 लाख रुपये, महिला हुई ठगी का शिकार

  • October 23, 2024

    शहडोल। शहडोल जिले (Shahdol District) के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला (Women) के बैंक खाते (Bank Account) से एक अज्ञात ठग ने करीब 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह धोखाधड़ी किसी मोबाइल ऐप (Mobile App) या वेबसाइट के माध्यम से की गई। पीड़ित महिला ने जब अपने खाते से इतनी बड़ी राशि गायब होते देखी, तो उसने तुरंत ब्यौहारी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


    पीड़ित महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है, और वह अपने बच्चे के साथ ब्यौहारी में किराए के मकान में रहती है। जानकारी के अनुसार, महिला के ससुर ने सेवानिवृत्ति के बाद अपने सभी पुत्रों को कुछ राशि दी थी, जिसमें से एक हिस्सा महिला के पति को मिला था। पति की मृत्यु के बाद यह धनराशि महिला के बैंक खाते में जमा थी। हाल ही में, एक जालसाज ने किसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से महिला का ओटीपी लेकर उसके खाते से 12 लाख 85 हजार रुपये उड़ा लिए।

    जब महिला को पता चला कि उसके सारे पैसे ठगी के शिकार हो गए हैं, तो वह स्तब्ध रह गई, क्योंकि यह राशि उसके और उसके बच्चे के भरण-पोषण का एकमात्र साधन थी। घटना के बाद से महिला सदमे में है और समझ नहीं पा रही कि पति की मृत्यु के बाद अब पैसे भी चले गए हैं, तो वह अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेगी। किसी तरह साहस जुटाकर उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

    Share:

    रोलेक्स किरदार की लोकप्रियता को सूर्या ने बताया अप्रत्याशित, जानिए किसे दिया इस भूमिका का श्रेय

    Wed Oct 23 , 2024
    डेस्क। सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कंगुवा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी और बॉबी देओल के अभिनय वाली ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभिनेता के फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा फैंस उन्हें रोलेक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved