• img-fluid

     मोटरसाइकिलें आपस में टकराई, एक की मौत, एक गंभीर

  • April 29, 2022

    ग्वालियर। पनिहार (panihar) में डाक लगाने जा रहे सीआरपीएफ के जवान की सड़क दुर्घटना (road accident) में मौत हो गई। दो मोटरसाईकिलों की आपस में हुई भिंड़त में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दुर्घटना की विवेचना प्रारंभ कर दी है।



    धौकलपुरा निवासी विजयपाल सिंह सेंगर उम 46 वर्ष केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मेंं आरक्षक थे और इस समय जम्मू में पदस्थ थे। वियजपाल के परिवार में विवाह होने के कारण वह जम्मू से छुट्टी लेकर आए थे साथ में वह सरकारी डाक भी लेकर आए थे। शुक्रवार सुबह पौने दस बजे के करीब आरक्षक मोटर साईकिल से पनिहार सीआरपीएफ में डाक लगाने जा रहे थे। अभी वह गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित अमरनाथ ढाबा के पास हाइवे पर पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे मोटर साईकिल सवार युवक ने उनको टक्कर मार दी।

    बताया गया है कि मोटर साईकिलों में आमने सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजयपाल गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि दूसरी मोटर साईकिल सवार घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने आरक्षक को देखकर मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ब्रजमोहन की शिकायत पर आरोपित चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

     

    Share:

    राष्ट्रीय एकता के संगीत सूत्र

    Sat Apr 30 , 2022
    – डॉ. दिलीप अग्निहोत्री भारत रत्न लता मंगेशकर स्वर साम्राज्ञी के रूप में प्रतिष्ठित थी। यह बात अलग है कि वह अपने को संगीत की साधिका मानती थीं। समर्पित भाव से की गई साधना ने उन्हें संगीत जगत के विलक्षण मुकाम पर पहुंचाया। यह माना जा रहा था उनकी स्मृति में शुरू किया गया सम्मान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved