• img-fluid

    सास-ससुर ने की जालसाजी, बेटे की मौत के बाद कुंवारा बताते हुए बहू को संपत्ति से बेदखल किया

  • November 03, 2022

    इंदौर। एक बहू ने अपने सास-ससुर के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाकर जालसाजी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि सास-ससुर ने बेटे की मौत होने के बाद उसे अविवाहित बताते हुए उसके प्लाट और अन्य संपत्ति से बहू को बेदखल कर दिया।


    भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि प्रिया गुप्ता निवासी अर्मन नगर (सेंधवा) का विवाह इंदौर के अग्रवाल नगर आनंद बगीची के रहने वाले अंशुल गुप्ता से हुआ था। अंशुल की चंडीगढ़ में बीते साल मौत हो गई। प्रिया का आरोप है कि ससुर श्यामसुंदर गुप्ता और सास नीरू गुप्ता ने बेटे की मौत के बाद दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। वे धमकाने लगे कि बच्चों को भी ले जाएंगे। दोनों ने मिलकर एक फर्जी शपथपत्र बनवाया, जिसमें अंशुल को अविवाहित बताते हुए उसके बैंक खाते के रुपए, प्लाट, बीमा पॉलिसियां, एफडी, फंड और दहेज का सामान हड़़प लिया। पुलिस ने प्रिया को उसके हक से बेदखल करने वाले सास-ससुर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।

    Share:

    रूस ने छोड़ा फासफोरस बम, पुतिन के तेवर और खतरनाक

    Thu Nov 3 , 2022
    तापमान बढ़ाएगा, लोग झुलसकर मरेंगे कीव। पिछले 9 माह से जारी रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच यद्ध में अब तक रूसी सेना (Russian Army) को पर्याप्त सफलता नहीं मिली हैे, जिससे बौखलाए रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) सबसे शक्तिशाली फासफोरस बम (Phosphorus Bomb) का इस्तेमाल करेंगे। यह एक ऐसा ब्रह्मास्त्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved