• img-fluid

    Radhika Apte के पहले पीरियड्स पर मां ने दी थी पार्टी, मिले थे ढेर सारे गिफ्ट्स

  • April 04, 2021

    मुंबई। पीरियड्स या माहवारी (Menstruation) के बारे में आज भी हर कोई खुलकर बात करने में हिचकिचाता है। लेकिन बीते कुछ सालों में लोगों ने इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया है क्योंकि यह महिलाओं के जीवन से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने भी अपने पहले पीरियड्स(Menstruation) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई थीं। राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों ने उनके साथ कैसा व्यव्हार किया था।



    दरअसल, राधिका आप्टे (Radhika Apte) का यह किस्सा उस दौरान सामने आया जब साल 2018 में आई फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में वो काफी व्यस्त थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पहले पीरियड्स के अनुभव को साझा किया था। उस समय उनके साथ अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी मौजूद थे। राधिका ने पहले पीरियड्स पर उनके परिवार वालों की प्रतिक्रिया के बारे में बताया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी व्यक्ति हैरान रह गए।
    फिल्म की स्टारकास्ट से जब पूछा गया कि उनके घरों में पीरियड्स और सैनिटरी पैड्स को लेकर कैसा माहौल रहा है तो राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने बिना किसी हिचकिचाहट से बताया कि उनके परिवार में सभी डॉक्टर हैं, इसलिए उनके घर में ऐसी रूढ़िवादी बातें नहीं होतीं। उन्हें पहले से ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद उन्हें जब पहली बार पीरियड्स हुआ था, तो वो बहुत रोई थीं।
    राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने आगे बताया कि असल में अपने इस शारीरिक बदलाव से वो बहुत घबरा गई थीं लेकिन उनकी मां ने घर में एक बड़ी पार्टी दी थी, जहां उनके रिश्तेदार और दोस्त सभी आए थे। राधिका आप्टे (Radhika Apte) को पहले पीरियड्स पर तोहफे के रूप में घड़ी मिली थी और बहुत सारे गिफ्ट्स मिले थे।
    राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने ये भी कहा कि ये सच है कि आज भी सैनिट्री पैड खरीदने को लेकर लड़कियों को कई बार शर्मसार होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें भी शर्म आती थी, मगर एक दिन उन्होंने तय किया कि वो दूकान जाएंगी और बिना किसी हिचक के सैनिट्री पैड की मांग करेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया भी। एक दिन उन्होंने चिल्लाकर दुकानदार से सैनिटरी पैड मांगा और अपनी शर्म को दूर किया।

    Share:

    दुष्कर्म मामले में आज विधायक पुत्र की हो सकती है गिरफ्तारी 

    Sun Apr 4 , 2021
    उज्जैन। इंदौर की एक युवति से दुष्कर्म के आरोपी करण मोरवाल की गिरफ्तारी रविवार यानी कि आज हो सकती है। बडऩगर से कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण पर युवति ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत इंदौर में की थी। वहां पर करण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved