• img-fluid

    बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक कोरोना मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 3000 के पार

  • January 07, 2022

    नई दिल्ली। देश में कोरोना की खतरनाक रफ्तार ने लोगों के साथ-साथ राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में सख्त कदम उठाने के बावजूद कोरोना की बेलगाम रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है।

    इससे पहले छह जून 2021 में एक लाख मामले सामने आए थे। वहीं इस दौरान 302 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि 30,836 लोग स्वस्थ भी हुए। लेकिन सबसे अधिक जो चिंता की बात है वह है सक्रिया मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि।

    बता दें कि देश में अब सक्रिय मरीज बढ़कर तीन लाख 71 हजार (3,71,363) हो गए हैं जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में अब देश में अब तक इस जानलेवा वायरस के कुल 4,83,178 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं एक अच्छी बात यह है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 149.66 करोड़ हो गया है।


    देश के टॉप पांच संक्रमित राज्य
    देश में टॉप पांच संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र में 36265 मामले, पश्चिम बंगाल में 15421 मामले, दिल्ली में 15097 मामले, तमिलनाडु में 6983 मामले, कर्नाटक में 5031 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कुल केसों में 67.29 फीसदी नए केस इन्हीं 5 राज्यों से आए हैं। जबकि कुल केसों के 30.97 फीसदी केस महाराष्ट्र से मिले हैं।

    देश में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 3000 के पार
    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। 876 मामलों के साथ महाराष्ट्र जहां टॉप पर बना हुआ है वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 3,007 मरीजों में से 1,199 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।

    Share:

    सीधे-सादे Irrfan Khan पर दिल हार बैठीं सुतापा सिकदर, दोनों की प्रेम कहानी आपको रुला देगी

    Fri Jan 7 , 2022
    डेस्क। सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में से एक रहे इरफान खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। इरफान की फिल्मों ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है। इरफान खान भले ही आज हम लोगों के बीच […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved