• img-fluid

    देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा नए मामले, 318 लोगों की मौत

  • September 24, 2021

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है। बीते 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 318 लोगों की मौत हो गई है।


    वहीं, 32 हजार 542 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। लगातार कई दिनों से 30 हजार से ज्यादा आ रहे कोरोना के नए मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3,00,162 पहुंच गई जो कि 190 दिनों में सबसे कम है। वहीं, कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,46,368 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,28,48,273 हो गई है।

    Share:

    डेनियल क्रेग यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त

    Fri Sep 24 , 2021
    डेनियल क्रेग इस समय हॉलीवुड की मशहूर और दुनियाभर में पसंद की जाने वाली नई जेम्स बॉन्ड (James Bond) फिल्म नो टाइम टू डाई की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे है, लेकिन उन्‍हें फिल्‍म से पहले एक विशेष उपलब्धि मिली है। डेनियल को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved