img-fluid

पश्चिमी हिंद महासागर में 2500 KG से अधिक मादक पदार्थ, भारतीय नौसेना की बड़ी सफलता

  • April 02, 2025

    नई दिल्ली। पश्चिमी हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने 2,500 किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया गया है। भारतीय नौसेना को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नौसेना के अग्रणी युद्धपोत आईएनएस तरकश ने पश्चिमी हिंद महासागर में 2,500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

    उन्होंने बताया कि 31 मार्च को नौसेना के कुछ जहाजों को संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मादक पदार्थों को जब्त करने का अभियान शुरू किया गया। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि आसपास के सभी संदिग्ध जहाजों से व्यवस्थित तरीके से पूछताछ करने के बाद आईएनएस तरकश ने पी8आई समुद्री निगरानी विमान और मुंबई में समुद्री संचालन केंद्र के साथ समन्वित प्रयासों से एक संदिग्ध जहाज को रोका गया। इसके बाद उसकी गहन जांच की गई है।


    उन्होंने बताया कि इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में संभावित रूप से संचालित अन्य जहाजों की पहचान करने के लिए अपने हेलीकॉप्टर लॉन्च किए। मरीन कमांडो के साथ एक विशेषज्ञ बोर्डिंग टीम संदिग्ध जहाज पर चढ़ी और गहन तलाशी ली। इस दौरान कई सीलबंद पैकेट मिले।

    उन्होंने बताया कि आगे की तलाशी और पूछताछ में पता चला कि जहाज पर विभिन्न कार्गो होल्ड और डिब्बों में 2,500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ रखे हुए हैं। इसमें 2,386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन शामिल है। प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध नाव को बाद में आईएनएस तरकश की जद में लाया गया और चालक दल के सदस्यों से उनकी कार्यप्रणाली और क्षेत्र में अन्य समान जहाजों की मौजूदगी के बारे में पूछताछ की गई।

    Share:

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    Wed Apr 2 , 2025
    कराची। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद करची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया कि 69 साल के आसिफ अली जरदारी को बुखार और संक्रमण की शिकायत हुई। इस वजह से उन्हें कराची से करीब 300 किलोमीटर दूर नवाबशाह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved