इन्दौर। मेट्रो में बाधक बन रहे करीब एक दर्जन स्थानों से वर्षों पुराने पेड़ों को ट्रांसप्लांट किए जाने की तैयारी चल रही है और नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं। 1200 से ज्यादा पेड़ मेट्रो स्टेशन और सबस्टेशनों की चपेट मेंं आ रहे हैं।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो अधिकारियों के साथ पूर्व में कई स्थानों का निरीक्षण करने के दौरान यह स्थिति सामने आई थी कि वर्षों पुराने पेड़ों को अन्य स्थानों पर ट्रांसप्लांट किया जाए और इसके लिए ऐसे स्थान चिन्हित कर लिए थे, जहां मेट्रो के कार्य होना है और साथ ही सबस्टेशन या स्टेशन बनना है। उद्यान विभाग के अधिकारी चेतन पाटिल के मुताबिक करीब 1200 से ज्यादा ऐसे पेड़ हैं, जिन्हें ट्रांसप्लांट किया जाएगा और उसके लिए स्थान भी चिन्हित करने का काम आने वाले दिनों में शुरू किया जाएगा।
फिलहाल पेड़ों को ट्रांसप्लांट किए जाने के लिए निगम द्वरा टेंडर जारी किए गए हैं, ताकि एजेंसी की मदद से यह कार्य कराया जा सके। इससे पहले विजयनगर और उसके आसपास क अन्य क्षेत्रों में पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने के बजाए उन्हें काट दिया गया था, तब खूब हल्ला मचा था और इसी के चलते इस बार निगम पेड़ों को ट्रांसप्लांट कराने की मशक्कत में लगा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेंजर आईलैंड, रीगल तिराहा, रेलवे स्टेशन, नगर निगम मुख्यालय क्षेत्र, राजबाड़ा, छोटा गणपति, बड़ा गणपति, बीएसएफ, एयरपोर्ट और कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं, जहां पेड़ ट्रांसप्लांट किए जाना है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved