• img-fluid

    सावन से रूठा मानसून, भारी बारिश का इंतजार

  • July 24, 2020

    भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मानसून की बेरुखी लोगों को झेलनी पड़ रही है। पूरा सावन बीतने को है और बारिश का दूर-दूर तक अता-पता नहीं है। पूरे मध्यप्रदेश में जून के महीने में मानसून मेहरबान रहा लेकिन जुलाई में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। 9 साल में पहली बार है जब जुलाई के 22 दिन में सबसे कम बारिश हुई है।
    बारिश की रफ्तार थमने के साथ ही प्रदेश भर में तापमान बढ़ा हुआ है। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। अभी तक जुलाई में मात्र 2.6 इंच बारिश ही हुई है। आने वाले 24 घंटों में मौसम विभाग ने कहीं-कहीं पर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों मध्य प्रदेश के होशंगाबाद संभाग और खरगोन, गुना, अनूपपुर, डिंडौरी, बुरहानपुर, खंडवा, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा व मंडला जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। वहीं इंदौर, भोपाल, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कही-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी। तापमान की बात करें तो भोपाल में मौसम का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और हवाओं कि गति 13 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 50 प्रतिशत रहेगी। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर में मौसम का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 17 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 58 प्रतिशत रहेगा।

    Share:

    स्कूल परिसर में पौधरोपण किया

    Fri Jul 24 , 2020
    संत नगर। साधु वासवानी स्कूल के ग्राउंड में पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं कहा कि पेड़ लगाओं परंतु योजनाबद्ध तरीके से लगाओ ताकि वह पेड़ हमेशा अमर रहे उसे कोई न काट सकें। कार्यक्रम में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved