• img-fluid

    मिशन चंद्रयान-3: चांद से आया प्रज्ञान का पहला VIDEO! देखें लैंडर विक्रम से निकल चंद्रमा पर कैसे उतरा रोवर

  • August 25, 2023

    बेंगलुरु: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर लगातार इससे जुड़े अपडेट शेयर कर रहा है. चांद के दक्षिणी ध्रुव (moon’s south pole) पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) नीचे उतर चुका है और चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी शुरू कर दी है. वहीं, लैंडर विक्रम रोवर प्रज्ञान के हर मूव को कैप्चर कर रहा है. वह चंद्रयान-2 के भी संपर्क में है, जो इस समय चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगा रहा है.

    इसरो ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर अपने नए अपडेट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम के पेट से निकलकर चंद्रमा पर उतरता दिख रहा है. रोवर जैसे चांद की सतह पर आगे बढ़ता है तो उसके पहियों की लीक बनती दिख रही है. रोवर चांद पर जहां-जहां जाएगा, उसके पहिए भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप छोड़ते जाएंगे. दरअसल, रोवर प्रज्ञान के पहियों में ही अशोक स्तंभ और इसरो का लोगो उकेरा गया है.


    इसरो ने चंद्रयान-3 के हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए ट्वीट किया, ‘सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हैं. सभी प्रणालियां सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE आज चालू हो गए हैं. रोवर मोबिलिटी ऑपरेशन शुरू हो गया है. प्रोपल्शन मॉड्यूल पर शेप पेलोड रविवार को चालू किया गया था.’ अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह भी तस्वीरें जारी कीं कि कैसे ‘विक्रम लैंडर’ इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की छवि खींची. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से हाल ही में जारी किए गए वीडियो को साझा करते हुए लिखा ‘अद्भुत’.

    Share:

    एकनाथ शिंदे और 15 विधायकों ने दिया अयोग्यता के नोटिस का जवाब

    Fri Aug 25 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (President Rahul Narvekar) द्वारा जारी अयोग्यता नोटिस पर अलग-अलग हजारों पन्नों के जवाब दाखिल किए हैं। इस संबंध में शिवसेना विधायक और पार्टी प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि प्रत्येक विधायक ने 6,000 से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved