• img-fluid

    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया

  • August 24, 2024


    इंदौर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) के मद्देनजर आज नागपुर (Nagpur) में आयोजित रामटेक लोकसभा एवं नागपुर लोकसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने सहभागिता कर अपने विचार साझा किए।



    कैलाश विजयवर्गीय पूर्व में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं। उसी के मद्देनजर रखते हुए उन्हें महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में संगठनात्मक बैठक में आमंत्रित किया गया था। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री श्री शिवप्रकाश जी का पार्टी परिवार के सदस्यों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    बंगाल और हरियाणा में संकटमोचक बने विजयवर्गीय अब तीन महीने महाराष्ट्र में रहेंगे

    पश्चिम बंगाल और हरियाणा में भाजपा के लिए संकटमोचक बने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अब पार्टी ने नागपुर की 12 सीटों पर भाजपा का झंडा लहराने का जिम्मा दिया है। संघ के गढ़ नागपुर में फिलहाल भाजपा के पास 6 सीट हैं, जबकि 4 सीटें कांग्रेस और 2 एनसीपी के पास है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में यहां की रामटेक लोकसभा से भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। विजयवर्गीय के साथ मंत्री प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग भी अब लगातार तीन महीने तक इन सीटों पर ताकत लगाएंगे महाराष्ट्र में साल के अंत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके पहले ही भाजपा कमजोर सीटों पर दिग्गजों को भेजकर वहां पार्टी को मजबूत करने में लगी है। नागपुर जैसे संघ के गढ़ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई हैं।

    Share:

    रूस की जेल में ISIS आतंकियों ने सुरक्षाबलों को बनाया बंधक, खूनी संघर्ष में आठ की मौत

    Sat Aug 24 , 2024
    मॉस्को। रूस के वोल्गोग्राड इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल आईके-19 सुरोविकिनो पैनल कालोनी में आईएसआईएस आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में आठ लोगों की मौत हो गई। ISIS आतंकियों ने चाकूओं से जेल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। बाद में रूसी सुरक्षाबलों ने चारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved