• img-fluid

    दो दिन में 5 डिग्री गिरा पारा

  • November 13, 2022

    • 16 के बाद और नीचे जाएगा पारा

    इंदौर। शहर में ठंड एक बार फिर लौट आई है। पिछले दो दिनों में ही रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। इसके कारण रात से सुबह तक तीखी ठंड का अहसास हो रहा है। इसके चलते एक बार फिर गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में कश्मीर की ओर से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। 16 के बाद तापमान और गिरेगा।

    विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य था, लेकिन कल की अपेक्षा 2.5 डिग्री और परसों की अपेक्षा करीब 5 डिग्री कम था। यानी दो दिनों में ही तापमान 5 डिग्री कम हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 नवंबर को उत्तर भारत से एक पश्चिमी विक्षोभ टकराया था, जिसके असर से उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। इंदौर सहित मध्यभारत में इस समय हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से कश्मीर की ओर से हवाएं आ रही हैं, जो वहां से ठंडक लेकर आ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है।


    16 के बाद गिरेगा तापमान
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कल एक ओर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से टकराएगा। इसके कारण वहां एक और बार बर्फबारी होगी और इसका असर 16 तक इंदौर में देखने को मिलेगा, जिससे 16 के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी। इसके पहले तापमान थोड़ा बढ़ भी सकता है। इसके बाद भी पश्चिमी विक्षोभों का टकराना जारी रहेगा, जिससे इस माह पारा 11 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

    Share:

    इंदौर महिलाओं और बच्चियों को हक दिलाने में सबसे पीछे

    Sun Nov 13 , 2022
    मुख्यमंत्री ने अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और आंगनवाडिय़ों को पुरस्कार दिए किसी भी कैटेगरी में जगह नहीं बना पाए, सखी सेंटर ने अपना स्थान बनाया इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को अच्छा काम करने के लिए भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिए। विभिन्न कैटेगरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved