• img-fluid

    भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर होने वाले आंदोलन को लेकर बैठक

  • August 08, 2024

    महिदपुर। भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों व बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में उज्जैन में 13 अगस्त को जंगी प्रदर्शन और घेराव किया जा रहा है। जिसके संदर्भ में दिशा लोक न्यास पर कार्यकताओं की मीटिंग म. प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी चंदरसिंहजी सोंधिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल व क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस की उपस्थिति में आयोजित हुई।


    कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधायक स्व. डॉ. कल्पना परूलेकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पधारे जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष का साफा पहनाकर पुष्पमालाओं से स्वागत विधायक सहित तीनों ब्लाक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष ने किया। जिला प्रभारी चंदरसिंह सोंधिया ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये आमजन का आंदोलन है। आज भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान है। महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उज्जैन पहुँचना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल विधायक दिनेश जैन बोस, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चेनसिंह चौधरी, पुजारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष महिदपुर ब्लाक गजराजसिंह पंवार, महिदपुर रोड ब्लाक अध्यक्ष भारत शर्मा, झारड़ा ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह चौहान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल आंजना, अनिल आंचलिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, इंका नेत्री गौरी परूलेकर आदि ने आंदोलन को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़ ने किया। आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने माना। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share:

    'ड्रोन दीदी' स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल, 75 एकड़ खेतों में कर चुकी कीटनाशक का छिड़काव

    Thu Aug 8 , 2024
    रायसेन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ड्रोन दीदी के लाभ से महिलाएं लाभांवित हो रही हैं. अब इन ड्रोन दीदी को दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इन्हीं ड्रोन दीदीयों में शामिल हैं सिलवानी की वंदना केवट, जिन्हें भी समारोह में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved