• img-fluid

    चुनावी तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हुई बैठक

  • June 08, 2022

    जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में गत दिवस दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों को एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक शहर एवं देहात के थाना प्रभारियों तथा जिले में पदस्थ निरीक्षकों को आगामी दिनों में होने वाले पंचायत एवं नगर पालिका के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदीप शेन्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के क्या दायित्व है, क्या-क्या कार्यवाही की जानी है, के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। आज 8 जून को जिले में पदस्थ समस्त उप निरीक्षकों को तथा 9 जून को को जिले में पदस्थ आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जावेगा।

    Share:

    शातिर चोरों ने महिला यात्री के बैग से पार कर दिए सोने के जेवर

    Wed Jun 8 , 2022
    21 तोला सोने के जेवर चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जबलपुर। लखनऊ से जबलपुर के लिए यशवंतपुर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्रि का आज बुधवार की सुबह अज्ञात चोरों ने बैग से 21 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। जब महिला ने घर पहुंचकर बैग खोलकर देखा तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved