• img-fluid

    मायावती का वार: बड़ी पार्टियों ने किया सपा से किनारा, छोटे दलों के साथ जाना अखिलेश की महालाचारी

  • July 02, 2021

    नोएडा। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। मायवती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा दलित विरोधी है। कोई भी बड़ी व प्रमुख पार्टी सपा से गठबंधन नहीं किनारा करना ही ज़्यादा बेहतर समझती हैं।

    शुक्रवार की सुबह मायावती ने ट्वीट किया और लिखा कि-समाजवादी पार्टी की घोर स्वार्थी, संकीर्ण व खासकर दलित विरोधी सोच, कार्यशैली आदि के कड़वे अनुभवों तथा इसकी भुक्तभोगी होने के कारण देश की अधिकतर बड़ी व प्रमुख पार्टियां चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज़्यादा बेहतर समझती हैं, जो सर्वविदित है।

    इसीलिए आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव अब यह पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के गठबंधन के सहारे ही लड़ेगी। ऐसा कहना व करना सपा की महालाचारी नहीं है तो और क्या है?

    Share:

    कैमरामेन ने Gauhar Khan से बोला ‘मैम मास्क निकालिए ना’, एक्ट्रेस ने कर दी बोलती बंद

    Fri Jul 2 , 2021
    नई दिल्ली। एक्ट्रेस गौहर ख़ान (actress gauhar khan) ने हाल ही में उस कैमरामेन की बोलती बंद कर दी जिसने उनसे मास्क हटाने लिए कहा। ऐसा कहने पर गौहर ख़ान (gauhar khan) ने पैपराज़ी को ऐसा जवाब दिया कि वो आगे कुछ बोल ही नहीं पाया। दरअसल, कोविड महामारी (Covid Pandemic) के इस दौर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved