• img-fluid

    बीमार भाभी का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं मायावती, भाई आनंद और भतीजे आकाश रहे साथ

  • July 14, 2023

    नोएडा। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को अचानक नोएडा के एक अस्पताल में पहुंच गई। उनके आने से डीएनडी से लेकर अस्पताल तक हलचल तेज हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए। बसपा सुप्रीमो यहां अपनी भाभी विचित्र लता का हाल जानने के लिए पहुंची थीं।


    पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को अपनी बीमार भाभी विचित्र लता का हाल जानने सेक्टर-19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल पहुंचीं। वह करीब एक घंटे तक अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित प्राइवेट वार्ड में रहीं। उन्होंने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवदीप ने भाभी की तबीयत के बारे में जानकारी दी। विचित्र लता को बुधवार सुबह भर्ती किया गया था।

    इस दौरान बसपा सुप्रीमो के भाई आनंद और भतीजा आकाश भी मौजूद रहे। दोपहर करीब तीन बजे मायावती डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

    Share:

    नेपाल के रास्‍ते भारत में चाइनीज टमाटर की एंट्री, बॉर्डर पर एसएसबी की पैनी नजर

    Fri Jul 14 , 2023
    पूर्णिया (Purnia)। इस समय भारत में लाल टमाटर (Red tomatoes) की तरह ही उसका भाव भी खूब लाल है। मतलब आजकल टमाटर खूब भाव खा रहा है। कई जगहों पर ये 200 के पार पहुंच गया है। बिहार (Bihar) में भी टमाटर 150 रुपए किलो से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। टमाटर की आसमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved