• img-fluid

    धुंध और कोहरे के बीच गिर रहा मावठा

  • January 11, 2021

    • हवाओं की दिशा बदली, लौट सकती है ठंड

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हवा में लगातार नमी होने के कारण सबसे ज्यादा कोहरा छा रहा है। बीते पांच दिन से भोपाल में कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण दिन के तापमान और रात के तापमान में महज 5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 17.5 रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान से बादल छंटते ही हवाओं की दिशा भी बदल गई है। रविवार को हवाएं उत्तर-पूर्वी की जगह सिर्फ उत्तर की ओर से करीब 2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही थीं। हालांकि दोपहर की धूप हल्की गुनगुनी रही, लेकिन शाम तक ठंड का हल्का असर दिखने लगा था। इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड एक बार फिर लौट सकती है। वैसे भी मौसम के मिजाज को देखते हुए इस सप्ताह के अंत तक भारी ठंड पडऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

    हवाओं के उत्तरी होते ही ठंड बढऩे की संभावना
    मौसम फिर बदलने लगा है। लगातार पांच दिनों से आसमान पर बादल मंडराते रहे जिसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान ऊपर बढऩे लगे थे। इस वजह से ठंड लगभग गायब सी हो गई थी। दिन तो दिन रात में भी गरम कपड़ों वजन महसूस होने लगे थे और लोगों ने राहत की सांस ली थी। खासतौर से बच्चे और बुजुर्गों को काफी राहत मिली थी, लेकिन रविवार को मौसम में फिर बदलाव होने शुरू हो गए थे। आसमान साफ होने के साथ ही हवाओं की दिशा भी पूरी तरह बदल गई। पिछले कई दिनों से शहर में उत्तर-पूर्वी हवाएं आ रहीं थीं जो रविवार को बदलकर पूरी तरह उत्तरी हो गईं। हवाओं की रफ्तार भी करीब 2 किलोमीटर प्रतिघंटे रही जिसके कारण हल्की ठंडक महसूस हो रही थी। हवाओं के उत्तरी होते ही ठंड के और बढऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

    मौसम शुष्क रहने की संभावना
    प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल टल गया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात में हल्की ठंड पड़ सकती है। भोपाल समेत अन्य जिलों में रविवार से बादल छंटने शुरू हो गए हैं। इस वजह से दिन के तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन रात का तापमान औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है। इसमें आगे भी गिरावट आएगी। हवाओं की दिशा बदली तो ठंड का दौर फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने आगे कुछ दिनों तक दिन में मौसम के शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को होशंगाबाद में 3.4, भोपाल में 2.8 और बैतूल में 2.7 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। जबलपुर और छिंदवाड़ा में 2.6 और 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शनिवार को इन शहरों में रात का तापमान बढ़ा हुआ था, जो 15-16 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन व सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।

    Share:

    मैरिज गार्डनों को नए सिरे से कराना होगा रजिस्ट्रेशन

    Mon Jan 11 , 2021
    भोपाल। मैरिज गार्डन संचालकों को अब अगले तीन महीने में नए सिरे से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्हें अपने कुल एरिया का कम से कम 25 फीसदी पार्किंग के लिए आरक्षित रखना होगा। जिस स्थान पर 50 लोग से ज्यादा इकट्ठा होकर कोई समारोह कर सकते हैं, उसे मैरिज गार्डन की श्रेणी में रखा जाएगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved