• img-fluid

    राजधानी में नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह युवक को किया कार से अगवा

  • August 07, 2022

    • रात भर बंधक बनाए रखा, पीटा, तड़के बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए आरोपी

    भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में स्थित ग्राम रस्सुली जोड़ से बीती रात आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लिया। नकाबपोश बदमाशों ने अचानक कार को युवक के पास में लगाया। उसके साथी व उसे पीटने लगे। साथी जान बचाने भाग गया, तब आरोपियों ने उसकी धुनाई कर दी और चाकू की नोक जबरन कार में बैठा लिया। रात भर युवक को बंधक बनाकर पीटा गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर की है। आज तड़के आरोपी युवक को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


    पुलिस के अनुसार आदिल खान (25) निवासी ग्राम रसुल्ली प्रायवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि बीती रात दोस्त चुन्नी उर्फ रईस और बच्चों के साथ इलाके में ही टहल रहा था। तभी रात करीब आठ बजे एक कार में सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। अचानक चाकू रहराया और दोनों को पीटने लगे। आदिल व बच्चे जान बचाने के लिए भाग गए। इसी बीच आरोपियों ने चुन्नी को बेरहमी से धुना और चाकू अड़ाकर कार में बैठा लिया। इसके बाद में आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फरियादी को बैरसिया रोड पर ले जाकर पहले अज्ञात स्थान पर उसकी धुनाई की। इसके बाद में एक टपरे में बंद कर उसे बेरहमी से पीटा गया। रात भर की पिटाई के कारण जब युवक बदहवास होने लगा तो आरोपी उसे एक अज्ञात जगाह छोड़कर भाग गए। किसी तरह से वह पैदल आज सुबह अपने घर पहुंचा। टीआई रुपेश दुबे ने बताया कि चुन्नी पैदल घर लौटा है। वह आने के बाद सो गया। उसके परिजनों ने भी पुलिस को उसके लौटने की सूचना नहीं दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम उसके बयान दर्ज करने पहुंची थी। चुन्नी ने नींद और डर का हवाला देते हुए बाद में बात करने को कहा है। आरोपियों ने उसे कहां छोड़ा,कहां रखा, किस चीज से मारा, अपहरणकर्ता कौन थे। इन तमाम सवालों पर उससे बात करनी बाकी है। फिलहाल पुलिस का अनुमान है कि किसी महिला से दोस्ती के संदेह में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    Share:

    राजधानी में कल से झमाझम के आसार

    Sun Aug 7 , 2022
    भोपाल सहित प्रदेशभर में फिर एक्टिव हुआ सिस्टम भोपाल। प्रदेश में लंबे ब्रेक के बाद शनिवार से बारिश का एक और दौर शुरू हो गया। पिछले दो दिन में भोपाल-इंदौर में खूब बारिश हुई। आज देर रात से राजधानी में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved