• img-fluid

    शादीशुदा पुजारी ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्‍कर्म, प्रेग्नेंट हुई

  • October 06, 2024

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करने वाली 37 वर्षीय युवती के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है। यहां घरों में पूजा पाठ और अनुष्ठान करने वाले आरोपी (Married Priest) ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से पहले दोस्ती की फिर प्यार का इजहार किया और विवाह का झांसा देकर उसे हवस का शिकार बना डाला।

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई बार शादी का झांसा देते हुए महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और 7 महीने बाद एक नवजात को जन्म दिया। लगातार शादी के वादे करने के बाद आरोपी के शादी करने से मुकर जाने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी है।



    जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के गौर इलाके की रहने वाली पीड़िता मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। सोशल मीडिया के जरिए से धनवंतरी नगर निवासी 54 वर्षीय विष्णु कांत शुक्ला से उसकी बात हुई। विष्णु कांत शुक्ला पंडताई के साथ घरों में कथा पूजन सहित ग्रह शांति करने का काम करता है। इस दौरान विष्णु कांत शुक्ला युवती के घर भी कई बार आया और घंटों युवती से धर्म,अध्यात्म की बातें करता था। बातचीत के दौरान विष्णु कांत शुक्ला को लगा कि युवती उसकी बातों से प्रभावित होने लगी है, तब उसने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती से प्रेम का इजहार किया और शादी करने की इच्छा जताई। युवती ने भी आरोपी विष्णुकांत पर भरोसा करते हुए प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उस समय पहली बार विष्णु कांत शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़िता ने बताया की वर्क फॉर्म होम करते समय विष्णुकांत शुक्ला ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। जल्द ही शादी की बात कहते हुए आरोपी विष्णु कांत शुक्ला ने कई बार युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और 7 महीने पूर्व एक नवजात को जन्म दिया। उसके शादीशुदा होने का खुलासा तब हुआ जब वह बार-बार युवती के साथ विवाह की बात टालता रहा। युवती ने जब पता करना शुरू किया तो पता चला का कि विष्णुकांत पहले से शादीशुदा है।

    डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया की पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विष्णुकांत शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

    Share:

    ममता सरकार पर गवर्नर का तंज, समय पर कार्रवाई न होने से रेप के मामले बढ़े

    Sun Oct 6 , 2024
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा में पिछले दिनों ममता सरकार (Mamata government) ने एंटी-रेप बिल (Anti-Rape Bill) पारित किया गया है इसके बाद भी रेप जैसी घटनाएं कम नहीं हो रही, बल्कि इन मामलों में बढ़ोत्‍तरी देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल ने दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved