img-fluid

झूठा ज्ञान बांट रहे मार्क जकरबर्ग, अश्विनी वैष्णव ने जमकर सुनाया

  • January 14, 2025

    मुंबई। मोदी सरकार गिरने के मार्क जकरबर्ग के दावे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें जमकर सुनाया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर वैष्णव ने कहा कि मराक्ज जुकरबर्ग खुद ही झूठी जानकारी फैला रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है। उन्हें तथ्यों और विश्वसनीयता का बनाकर रखना चाहिए। दरअसल मार्क जकरबर्ग ने एक बयान में कहा था कि 2024 का साल दुनिया के लिए काफी कठिन रहा। कोविड 19 के बाद कई देशों में चुनाव हुए और भारत समेत कई देशों की सरकारें गिर गईं।



    वैष्णव ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत में 2024 के चुनाव में 64 करोड़ लोगों ने भाग लिया। भारत के लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया। जकरबर्ग का दावा है कि भारत समेत ज्यादातर देशों की सरकारें 2024 के चुनाव में गिर गईं जो कि पूरी तरह से गलत है।

    उन्होंने कहा, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 2.2 अरब मुफ्त वैक्सीन और कोविड के दौरान भारत ने दुनियाभर के देशों की मदद की। भारत सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल अच्छी सरकार और लोगों के भरोसे का सबूत है। मार्क जकरबर्ग द्वारा गलत जानकारी दिया जाना बहुत ही निराशाजनक है। उन्हें विश्वसनीयता बनाकर रखनी चाहिए।

    एक पॉडकास्ट के दौरान मार्क जकरबर्ग ने कहा था कि 2024 दुनियाभर में एक चुनावी साल था। भारत जैसे कई देशों में चुनाव हुए और मौजूदा सरकारें गिर गईं। वैश्विक स्तर पर कोई तो बड़ी वजह थी चाहें वह महंगाई रही हो या फिर आर्थिक संकट। सरकारों के कोविड से लड़ने के तरीके की वजह से भी काफी प्रभाव पड़ा। उन्होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास में भी कमी आई है।

    Share:

    पोस्टमार्टम करने वाले सुपरवाइजर ने पीएम रूम में फांसी लगाई

    Tue Jan 14 , 2025
    अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला बताते हैं कि कुछ दिन से चल रहा था परेशान इन्दौर। अरबिंदो अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में कल रात वहां काम करने वाले सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved