img-fluid

मार्च एंडिंग: हर दूसरी रजिस्ट्री करोड़ों की, रेवेन्यू का नया रिकॉर्ड बना

  • March 29, 2025

    • अंतिम दिनों में रजिस्ट्रियों की संख्या में इजाफा, अब तक 615 करोड़ पहुंचा लक्ष्य, ईद पर भी जारी रहेगा कामकाज

    जबलपुर। मार्च की समाप्ति के लिए सिर्फ दो दिन शेष हैं। इन दो दिनों में रजिस्टी कार्यालय में भारी भीड़ होने का अनुमान है। रजिस्ट्री कार्यालय का लक्ष्य 6 सौ 50 करोड़ रखा गया था,जिसमें से 6 सौ 15 करोड़ का राजस्व आ चुका है। उम्मीद है अगले दो दिनों में आंकड़ा लक्ष्य को पछाड़ देगा। एक अपै्रल से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू हो जाएगी,जिससे रजिस्ट्री शुल्क बढ़ जाएगा।


    इतनी आमदनी कभी नहीं हुई
    रजिस्ट्री की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। सामान्य दिनों में जहां डेढ़ सौ से दो सौ रजिस्ट्री होती थीं, वहीं मार्च के अंतिम सप्ताह में यह संख्या बढ़कर साढ़े तीन सौ तक पहुंच गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला पंजीयन कार्यालय ने कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आए लोगों के बच्चों को चॉकलेट भी दी जा रही है।

    1400 लोकेशंस की दाम बढ़ेंगे
    जबलपुर में 1 अप्रैल से कलेक्टर गाइडलाइन में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के बाद जिले की 14 ौ लोकेशंस के सरकारी रेट बढ़ जाएंगे। वर्तमान में रिंग रोड और तेवर जैसे क्षेत्रों में जमीन के सौदे कलेक्टर गाइडलाइन की तुलना में पांच सौ फीसदी तक ज्यादा दाम में किये जा रहे हैं,जिससे सरकार मोटे राजस्व की चपत लग रही है। बीते साल अक्टूबर में भी गाइडलाइन बढ़ाना प्रस्तावित था,लेकिन कई कारणों से ऐसा नहीं हो सका। हालाकि, अब तैयार की गयी गाइडलाइन में उन लोकेशंस को भी शामिल किया गया है,जिनका अक्टूबर में सर्वे किया गया था।
    अगले दो दिन रजिस्ट्रियों में और इजाफा होने की उम्मीद है। हम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गय हैं। जबलपुर में आज तक इतना राजस्व नहीं आया है,जितना इस बार कलेक्ट होगा। नई गाइडलाइन लागू होने के बाद अगले साल ये आंकड़ा और बढ़ेगा।
    पवन सिंह अहिरवार, जिला पंजीयक

    Share:

    मैहर स्टेशन पर रुकेगी 15 जोड़ी यात्री ट्रेनें

    Sat Mar 29 , 2025
    जबलपुर। रेल मंडल में चेत्र नवरात्रि पर्व पर रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए मंडल द्वारा विशेष प्रबंध किये गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि जबलपुर सहित महाकौशल क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर स्टेशन आने-जाने को देखते हुए 15 जोड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved