• img-fluid

    दो महापौर, कुछ विधायक सहित कई नेता भाजपा के संपर्क में; कांग्रेस में हो सकती है भगदड़

  • January 30, 2024

    भोपाल। मप्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी भगदड़ मच सकती है। कम से कम दो महापौर, कुछ विधायकों सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब भाजपा को तय करना है कि इन्हें कब और किस तरह ज्वॉइन कराना है।

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की एक महिला महापौर की भाजपा नेताओं से चर्चा हो चुकी है। यह महापौर कभी भी भाजपा ज्वॉइन कर लेंगी। कांग्रेस से एक और महापौर भाजपा के संपर्क में हैं। मुरैना से कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई ने दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा ज्वॉइन कर ली है।


    चर्चा है कि बैतूल के पूर्व विधायक निलय डागा भी भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सीहोर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपालसिंह अरोरा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आए थे। वे भाजपा में वापसी के लिए प्रयासरत हैं। कांग्रेस के तीन से चार विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। इन्हें भाजपा में लेना है या नहीं, इसका फैसला दिल्ली से होना है।

    अरुण यादव को भेजा जा सकता है राज्यसभा

    मध्यप्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में भाजपा के खाते में 4, जबकि कांग्रेस के खाते में 1 सीट जाएगी। मना जा रहा है कि कांग्रेस अरुण यादव को राज्यसभा भेज सकती है। फिलहाल अरुण यादव के पास कोई भी पद नहीं है। प्रदेश में राज्यसभा की जो सीट खाली होगी, उनमें अजयप्रतापसिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान, एल. मुरुगन और राजमणि पटेल शामिल हैं।

    Share:

    लगातार दूसरी रात हुई दुर्घटना, अस्पताल के टेक्नीशियन की सडक़ हादसे में मौत

    Tue Jan 30 , 2024
    इंदौर। सडक़ हादसों में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। परसों रात जहां एक छात्र की मौत हो गई थी, वहीं कल रात को भी एक अस्पताल के टेक्नीशियन की सडक़ हादसे में मौत हो गई। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि हादसा पालदा इलाके में हुआ। 21 साल का शिवम पिता हेमसिंह मीणा पालदा में किराए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved