• img-fluid

    महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सड़क जाम कर मराठा आंदोलन तेज कर दिया मनोज जारांगे पाटिल ने

  • February 24, 2024


    जालना (महाराष्ट्र) । मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में (In Many Parts of Maharashtra) सड़क जाम कर (By Blocking Roads) मराठा आंदोलन तेज कर दिया (Intensified the Maratha Movement) ।


    शिवबा संगठन के प्रमुख मनोज जारांगे-पाटिल ने शनिवार को जालना, छत्रपति संभाजीनगर, सोलापुर और राज्य के अन्य हिस्सों में सड़क जाम कर मराठा आरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन को तेज कर दिया। जारांगे पाटिल के आह्वान पर, बड़ी संख्या में मराठा मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख सड़कों पर बैठ गए और सुबह 10.30 से यातायात अवरुद्ध कर दिया।

    यह सुनिश्चित करते हुए कि एचएससी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को कोई असुविधा न हो, कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर ले रखे थे और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पूर्ण मराठा आरक्षण की मांग की।

    जारांगे पाटिल ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने, हिंसा से दूर रहने और सबूत के तौर पर सड़क जाम आंदोलन की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आह्वान किया। जिन स्थानों पर रास्ता-रोको आंदोलन चल रहा है, वहां सुबह से ही पुलिस तैनात की गई है।

    Share:

    यशस्वी जायसवाल ने 22 साल की उम्र में वो कर दिया, जो नहीं कर पाए सचिन-कोहली

    Sat Feb 24 , 2024
    नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ जारी रांची टेस्ट मैच (Ranchi test match) में एक बार फिर युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashswi Jaiswal) ने कमाल कर दिया है. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार 73 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके नाम 8 चौके और एक छक्का भी रहा. यशस्वी जायसवाल इस सीरीज़ में दमदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved