• img-fluid

    Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, स्पेस सेक्टर से जुड़े युवाओं से की बात

  • August 25, 2024


    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज यानी रविवार (25 अगस्त) को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष जगत (Space World) से जुड़े युवाओं से बात की। उन्होंने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर भी बात की। रेडिया पर प्रसारित होने वाला का इस कार्यक्रम का यह 113वां एपिसोड है। इससे पहले 28 जुलाई को ‘मन की बात’ का 112वां संस्करण प्रसारित हुआ था। तब पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस जैसे मुद्दों पर बात की थी।


    मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। ‘मन की बात’ का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है। ‘मन की बात’ का पहला कार्यक्रम 3 अक्तूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

    पीएम मोदी ने कहा कि इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने का आह्वान किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।

    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी समाज के हर क्षेत्र से ऐसे अनेकों लोग सामने आए थे, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्टभूमि नहीं थी। उन्होनें खुद को भारत की आजादी के लिए झोंक दिया था। आज हमें विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए एक बार फिर उसी भावना की जरूरत है। मैं अपने सभी युवा साथियों को कहूंगा कि इस अभियान से जरूर जुड़ें।

    पीएम मोदी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा’ इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया। लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और गाड़ियों पर भी तिरंगा लगाया।

    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के हर कोने जल-थल-नभ हर जगह हमारे झंडे के तीन रंग दिखाई दिए। हर घर तिरंगा वेबसाइट पर पांच करोड़ से ज्यादा सेल्फी भी पोस्ट की गई। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है और यही तो ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ है।

    रेडिया पर प्रसारित होने वाला का इस कार्यक्रम का यह 113वां एपिसोड है। इससे पहले 28 जुलाई को ‘मन की बात’ का 112वां संस्करण प्रसारित हुआ था। तब पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस जैसे मुद्दों पर बात की थी। मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। ‘मन की बात’ का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है। ‘मन की बात’ का पहला कार्यक्रम 3 अक्तूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

    Share:

    फ्रांस के एयरपोर्ट पर उतरते ही टेलीग्राम के फाउंडर गिरफ्तार, जानें वजह

    Sun Aug 25 , 2024
    डेस्क: दुनिया भर में खासे लोकप्रिय मैसेजिंप ऐप टेलीग्राम के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को पेरिस के पास एक एयरपोर्ट पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. 39 साल के डुरोव अजरबैजान की राजधानी बाकू से पेरिस पहुंचे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही फ्रांसिसी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. प्राप्त जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved