• img-fluid

    मॉडल एक्ट पर निर्णय नहीं होने से नाराज मंडीकर्मी हड़ताल पर

  • September 25, 2020

    • प्रदेशभर की मंडियों में कामकाज ठप

    भोपाल। मंडी मॉडल एक्ट के विरोध में आज से प्रदेशभर के मंडीकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं अनाज मंडी व्यापारी भी हड़ताल पर हैं। इस कारण राजधानी की करोंद मंडी सहित प्रदेशभर की मंडियों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। मंडी मॉडल एक्ट पर सरकार और संयुक्त संघर्ष समिति मप्र मंडी बोर्ड भोपाल के बीच आखिर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते प्रदेश के नौ हजार मंडीकर्मी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मोर्चा पदाधिकारी इस बार आर-पार की लड़ाई लडऩे की बात कह रहे हैं। ऐसे में मंडियों समेत आंचलिक व तकनीकी कार्यालय और बोर्ड मुख्यालय में काम ठप हो गया है।

    एक्ट का विरोध
    मप्र शासन द्वारा कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में संशोधन कर मॉडल एक्ट लागू किया गया है। इसका मंडीकर्मी विरोध कर रहे हैं। मोर्चा के प्रदेश संयोजक बीबी फौजदार ने बताया कि एक्ट लागू होने से मंडी समितियों को 1.7 प्रतिशत टैक्स नहीं मिल पाएगा, क्योंकि इसमें निजी क्षेत्रों में मंडियों की स्थापना का प्रावधान है, जबकि गोदामों आदि को भी प्रायवेट मंडी घोषित किया जा सकेगा। इससे मंडी समितियों का निजी मंडियों के कार्य में हस्तक्षेप नहीं होगा, जिससे मंडी समितियां आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगी। तीन से छह सितंबर तक भी हड़ताल की गई थी। तब सरकार ने मांग का निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ, इसलिए फिर से हड़ताल पर जा रहे हैं।

    करोंद अनाज मंडी में पसरा सन्नााटा
    सकल अनाज दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ मप्र के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर भोपाल के अनाज मंडी व्यापारी भी हड़ताल पर चले गए। इससे करोंद मंडी में अनाज की खरीद-बिक्री नहीं हो पाई। वर्तमान में 500 क्विंटल नए सोयाबीन समेत चार हजार क्विंटल तक गेहूं, चने व मक्का की आवक हो रही थी। हड़ताल के कारण मंडी में सन्नााटा पसरा रहा। दो सूत्री मांगों-व्यापारियों से 1.70 की बजाय 0.50 प्रतिशत मंडी शुल्क लिया जाए और निराश्रित शुल्क व अनुज्ञा पत्र की आवश्यकता को भी समाप्त किया जाए के समर्थन में व्यापारियों ने हड़ताल शुरू की है और वे प्रदेश सरकार द्वारा कोई निर्णय लिए जाने तक हड़ताल पर रहने की बात कह रहे हैं। हड़ताल की जानकारी पहले से दे दी गई थी, इसलिए किसान भी अपनी उपज लेकर मंडी में नहीं पहुंचे। व्यापारी संजीव जैन ने बताया कि धरना या अन्य प्रदर्शन को लेकर व्यापारी संघ की बैठक होगी जिसमें रणनीति बनाई जाएगी।

    Share:

    LAC पर चीन ने डोकलाम के पास परमाणु बॉम्बर और क्रूज मिसाइल तैनात की

    Fri Sep 25 , 2020
    बीजिंग। पिछले कई महीनों से पूर्वी लद्दाख पर तनाव चल रहा है, इसे खत्म करने के लिए दोनों देशों की तरफ से सैन्य और राजनैतिक स्तर पर बातचीत भी चल रही है। लेकिन इसके बाद भी चीन अपनी धोखा देने वाली चालों से बाज नहीं आ रहा है। अब चीन पूर्वा भारत में तनाव का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved