• img-fluid

    ममता छोड़ेंगी राजनीति!, 2024 आखिरी चुनाव

  • August 30, 2022

    कोलकाता। देश की सबसे तेजतर्रार नेत्री व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी आखिरी लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अच्छे-अच्छे लोग हार जाते हैं, मोदी को भी हारना होगा। देश में इंदिरा गांधी जैसे नेता को भी हार का सामना करना पड़ा था। आज भाजपा के 300 सांसद हैं, इसके बावजूद बिहार भाजपा के हाथ से निकल गया। अब अन्य राज्य भी उसके हाथ से जाएंगे।


    ममता बनर्जी यहां एक रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही उनका मकसद है और 2024 में वह भाजपा को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी और यह मेरी अंतिम लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हारना होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है। सरकारी एजेंसी की कार्रवाई पर ममता ने कहा कि भाजपा अगर हमें डराने की कोशिश करेगी तो हम इसका जवाब देंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी ने बंगाल में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। यहां भाजपा को मात्र 77 सीटें मिली थीं।

     

    Share:

    ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों से यातायात पुलिस को वसूलना हैं 40 करोड़

    Tue Aug 30 , 2022
    इंदौर, नासेरा मंसूरी। शहर के यातायात को सुधारने के लिए सख्ती से काम कर रही यातायात पुलिस अब तक भले ही नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई करके करोड़ों की समन शुल्क राशि वसूल चुकी हो, लेकिन 2015 से शहर में शुरू हुए आरएलवीडी सिस्टम के चालानों की करीब 40 करोड़ की राशि यातायात विभाग को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved