• img-fluid

    मलय श्रीवास्तव बनेंगे अपर मुख्य सचिव

  • August 12, 2020

    • सितंबर में आधा दर्जन आईएएस अफसर होंगे रिटायर

    भोपाल। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव को सितंबर में पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 30 सितंबर को अपर मुख्य सचिव स्तर का एक पद 1985 बैच के अधिकारी एम. गोपाल रेड्डी के सेवानिवृत्त होने पर उपलब्ध होगा। इस पर 1990 बैच के अधिकारी मलय श्रीवास्तव को पदोन्नत किया जाएगा। इस बैच के तीन अधिकारी (डॉ. राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा और अश्विनी कुमार राय) अपर मुख्य सचिव बन चुके हैं। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में दो माह में भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें पूर्व मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी के साथ सागर और जबलपुर के संभागायुक्त शामिल हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ जयदीप गोविंद भी सितंबर में सेवानिवृत्त होंगे। उधर, प्रदेश को जल्द ही 18 नए आईएएस अधिकारी भी मिलेंगे।

    सेवानिवृत्त होंगे छह आईएएस अधिकारी
    संभावना जताई जा रही है कि अगस्त अंत या फिर सितंबर में संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कर सकता है। इसको लेकर राज्य का सामान्य प्रशासन विभाग प्रस्ताव भेज चुका है। इसी माह एक अधिकारी और सितंबर में पांच अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव होगा। दरअसल, पूर्व मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी अभी राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष हैं। उनकी जगह किसी अपर मुख्य सचिव को पदस्थ करना होगा। वहीं, मैदानी पदस्थापना में पदस्थ सागर के संभागायुक्त जनक कुमार जैन और जबलपुर के संभागायुक्त महेश चंद्र चौधरी सेवानिवृत्त होंगे। सितंबर मध्य तक मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक कुछ परिवर्तन किया जाएगा। इसमें कुछ संभागायुक्त और कलेक्टर बदले जाएंगे।

    18 नए आईएएस अधिकारी भी मिलेंगे
    सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छह अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ-साथ प्रदेश को इस बार 18 नए आईएएस अधिकारी भी मिलेंगे। सितंबर में डीपीसी की बैठक संभव राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक सितंबर में होने की संभावना है। सामान्य प्रशासन विभाग पदोन्नति के सभी पात्र अधिकारियों के दस्तावेज आयोग को भेज चुका है। ये अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त 2001 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार भार्गव 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। इसके मद्देनजर उन्हें रीवा संभागायुक्त पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर दिया गया था। उनके बाद सितंबर में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ जयदीप गोविंद, डॉ. श्रीकांत पांडे, जनक कुमार जैन और महेशचंद्र चौधरी और एम. गोपाल रेड्डी सेवानिवृत्त होंगे।

    Share:

    11 किलो चांदी का छड़ी निशान, सुरक्षा में गनमैन लगाया

    Wed Aug 12 , 2020
    वाल्मिकी बस्तियों में गोगा नवमी की रौनक, हर बस्ती में पूजा-पाठ इन्दौर। वाल्मिकी समाज के लोग छड़ी निशान को तरह-तरह से सजाते हैं। सभी वाल्मिकी बस्तियों में छड़ी निशान का पूजन किया जा रहा है। इस बार चांदी महंगी होने के बावजूद कमाठीपुरा के छड़ी निशान को 11 किलो चांदी से सजाया गया है। निशान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved