• img-fluid

    MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटाया

  • October 10, 2024

    मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासन सेवा के छह अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटा दिया गया है। उनको मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल में अपर संचालक बनाया गया है।

    वहीं, उनकी जगह पर श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है। वन विभाग के उप सचिव किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

    इसके अलावा पदस्थापना के प्रतिक्षारत सौम्या आनंद को शहडोल का सहायक कलेक्टर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव कार्तिकेय जायसवाल को सहायक कलेक्टर बालाघाट और वन विभाग में अवर सचिव विशाल धाकख को सहायक कलेक्टर धार पदस्थ किया गया है।

    Share:

    पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

    Thu Oct 10 , 2024
    रतन टाटा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर कुछ देर पहले राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे थे. इससे पहले NCPA पार्क में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved