img-fluid

South Africa में बड़ा हादसा, बस-लॉरी की भिड़ंत में खनन कंपनी के 20 लोगों की मौत

September 18, 2023

जोहानिसबर्ग (Johannesburg)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में एक बड़ा हादसा (Big accident) हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत (20 people died) हो गई। सभी मृतक खनन कंपनी डी बीयर्स (Mining company De Beers) के कर्मचारी हैं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के उत्तरी प्रांत लिम्पोपो (Northern Province Limpopo) के एक परिवहन अधिकारी वोंगानी चाउके ने बताया कि देश के सबसे बड़े हीरे की खदान वेनेशिया के कर्मचारी बस में बैठे थे। बस खदान से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर मुसियान गांव पहुंची ही थी कि तभी वह एक लॉरी से टकरा गई। हालांकि, बस और लॉरी की भिड़ंत किस वजह से हुई यह अबतक सामने नहीं आ सका है।


वेनेशिया खदान बोत्सवाना और जिम्बाब्वे की सीमा पर स्थित है। खदान को 30 वर्षों से भी अधिक समय से डी बीयर्स समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए सभी 20 कर्मचारी डी-बीयर्स नाम की एक खनन कंपनी के लिए काम करते थे। अधिकारी ने बताया कि वेनेशिया खदान से सभी कर्मचारी एक बस से रवाना हुए थे। हालांकि, जैसे ही बस कुछ दूरी पर पहुंची तो उसकी लॉरी से टक्कर हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ये हादसा लिम्पोपो प्रांत में हुआ है। अधिकारी के अनुसार, बस एक लॉरी से टकरा गई। ये हादसा स्थानीय समयानुसार लगभग चार बजे के आसपास हुआ। उन्होंने बताया कि बस खदान से लगभग 25 किलोमीटर दूर पहुंची थी। तभी यह दुर्घटना घटित हुई। हालांकि, दुर्घटना के कारण सामने नहीं आया है।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में आए दिन हादसे होते हैं। जो एक चिंता की बात है। बता दें कि वेनेशिया खदान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की सीमा के पास स्थित है, जो हीरों की सबसे बड़ी खदान है। यहां करीब 4,300 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

Share:

देश के इस राज्य में किराये पर ले सकते है पुलिस और थाना, सरकार ने जारी किया रेट कार्ड

Mon Sep 18 , 2023
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) । पुलिस (Police) जनता की सेवक होती है, फिल्मों से लेकर असल जिंदगी में यह लाइन कई बार सुनी है। अब अगर कहा जाए कि आप वाकई पुलिस को कुछ रुपये देकर अपना किराये का सेवक बना देते हैं, तो क्या भरोसा होगा? बात सच है और दक्षिण भारतीय राज्य केरल (Kerala) में […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved