• img-fluid

    चीन में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड में 44 लोग मलबे में दबे; कई घर तबाह

  • January 22, 2024

    बीजिंग। चीन के पर्वतीय इलाके युन्नान में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल वहां लैंडस्लाइड में 44 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। घटनास्थल से 200 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। लैंडस्लाइड में कई मकान तबाह हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान की है। लैंडस्लाइड सोमवार सुबह करीब छह बजे युन्नान के लियांगसुई गांव में हुई।


    हादसे वाला इलाका जेनजियांग काउंटी के तांगफांग शहर के अंतर्गत आता है। प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि लैंडस्लाइड में 18 घर मलबे में दब गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित जगह से निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की भी कोशिशें चल रही हैं। लैंडस्लाइड की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चीन के युन्नान प्रांत में लैंडस्लाइड की घटनाएं होती रहती हैं। यह चीन का रिमोट इलाका हैं, जिसमें बड़े-बड़े पहाड़ हैं।

    Share:

    Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की ऐसी अनुपम छटा कि हर कोई निहार रहा

    Mon Jan 22 , 2024
    अयोध्या (Ayodhya)। आज श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Sri Ramlala’s life consecration) में आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे। वहीं कलाकार भारतीय वाद्ययंत्र बजाएंगे। साथ ही मौजूद मेहमान घंटियां बजाकर परिसर के माहौल को राममय करेंगें। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। यह मंदिर महज पूजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved