• img-fluid

    मैहरः ropeway में आई तकनीकी खराबी, त्रिकूट पर्वत पर 45 मिनट हवा में झूलते रहे श्रद्धालु

  • October 17, 2021

    सतना। जिले के मैहर (Maihar) में त्रिकूट पर्वत (Trikoot mountain) पर स्थित प्रसिद्ध मां शारदा देवी का मंदिर (Famous Mother Sharda Devi Temple) है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां रोपवे की व्यवस्था है। शनिवार को रोपवे में अचानक खराबी आ जाने के कारण 100 से अधिक श्रद्धालु ट्रॉलियों में फंस गए। त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे सभी लोग दोपहर दो बजे से करीब 45 मिनट तक हवा में लटके रहे।


    जानकारी के मुताबकि, मां शारदा के दर्शन के लिए त्रिकूट पर्वत पर लगाए गए रोपवे में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसके रोपवे चलते-चलते रुक गया। जिस समय रोपवे रुका, उस समय 30 से 32 ट्राली हवा में झूल रही थीं। प्रत्येक ट्राली में चार यात्री सवार थे। इस दौरान लगभग 120 यात्री हवा में ही लटके रहे। लगभग 45 मिनट तक हवा में झूल रही ट्रालियों में सवार यात्री और बच्चे सहित कतार में लगे श्रद्धालु प्यास के कारण तड़पने लगे। जानकारी लगने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में श्रद्धालुओं को पानी आदि पहुंचाया और रोपवे का सुधार कार्य इंजीनियरों द्वारा शुरू किया गया। 45 मिनट बाद जब दोबारा रोपवे शुरू हुआ तो हवा में फंसे श्रद्धालुओं के जान में जान आई।

    मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि त्रिकूट पर्वत पर दामोदर रोपवे कंपनी द्वारा यह रोपवे संचालित किया जा रहा है। तकनीकी खराब आने से यह समस्या हुई। खराबी दूर होने के बाद रोपवे का संचालन पुनः शुरू कर दिया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को जो समस्या हुई है, उसके लिए उन्हें रोपवे टिकट की राशि वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।

    वहीं, सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मैहर शारदा देवी धाम का रोप वे बंद करने का आदेश दिया है। कलेक्टर ने रोप वे प्रबंधन को रोपवे का संचालन तब तक बंद रखने का आदेश दिया है, जब तक कि सिक्योरिटी ऑडिट कराकर एनओसी प्रस्तुत नहीं कर दी जाती। कलेक्टर ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम मैहर के माध्यम से रोपवे प्रबंधक को निर्देशित कर दिया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    MP में मिले कोरोना के चार नये मामले, 14 स्वस्थ हुए

    Sun Oct 17 , 2021
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों (new cases of corona) में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के मात्र चार नये मामले सामने आए हैं, जबकि 14 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved