• img-fluid

    महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान दूसरी बार बने उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा में सम्मानित

  • March 10, 2022

    महिदपुर। क्षेत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान को विधानसभा में दूसरी बार उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2003 से 2008 के लिए उक्त सम्मान दिया गया था। मध्यप्रदेश विधानसभा में पहली बार यह मौका आया है जब किसी विधायक के द्वारा दूसरी बार उत्कृष्ट विधायक का सम्मान हासिल किया गया हो। जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ओम सोनी के द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी आयोजित संसदीय उत्कृष्ट पुरुस्कार सम्मान समारोह में विधायक बहादुरसिंह चौहान को 2003 से 2008 के लिये मध्यप्रदेश विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक के रुप में सम्मानित किया जा चुका है।


    तथा इस बार बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की स्मृति में स्थापित संसदीय उत्कृष्ट पुरस्कार के आयोजित हुए समारोह में विधायक चौहान को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में उक्त सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र तथा ट्राफी दी गई। उक्त जानकारी मिलते ही विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्षों महिदपुर नगर उमा पाण्डे, महिदपुर रोड संदीप व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंघानिया तथा झारडा मंडल अध्यक्ष तेजुसिंह चौहान द्वारा सैंकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त कर नारेबाजी कर आतिशबाजी के साथ विधायक चौहान को बधाई दी।

    Share:

    EOW में हो चुकी 1800 करोड़ से ज्यादा के घोटालों की शिकायतें

    Thu Mar 10 , 2022
    एक भी बड़े मामले की जाँच पूरी नहीं कर पाया विभाग उज्जैन। आर्थिक अपराध अनवेषण ब्यूरो अर्थात ईओडब्ल्यू में सिंहस्थ सहित कई बड़े घोटालों की शिकायतें सालों पहले की गई थी। लगभग 1800 करोड़ से ज्यादा के घोटाले इसमें शामिल हैं लेकिन इस तरह के एक भी बड़े मामले में विभाग अब तक जाँच पूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved