• img-fluid

    महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

  • July 30, 2022


    देहरादून । महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष (New State President) नियुक्त किये गए हैं (Appointed) । यह नियुक्ति (This Appointment) तत्काल प्रभाव से (With Immediate Effect) लागू होगी (Will Come into Force) । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है।


    पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह से पत्र की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है। महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

    महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है। पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हुए थे। महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं।

    Share:

    इंदौर के नए महापौर पुष्यमित्र ने की CM शिवराज से मुलाकात, जल्द ले सकते हैं शपथ

    Sat Jul 30 , 2022
    इंदौर। इंदौर के नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Indore’s new mayor Pushyamitra Bhargava) ने सीएम शिवराज (CM Shivraj) से मुलाकात की। वे उनसे मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। चर्चा है कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) के लिए उनसे चर्चा की है। साथ ही इंदौर के विकास के संबंध (relation to development) में चर्चा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved