• img-fluid

    महाराष्ट्र चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस में वापस लौटे विदर्भ के वरिष्ठ नेता गोपालदास

  • September 14, 2024

    पुणे । महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Maharashtra Assembly Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। विदर्भ के वरिष्ठ नेता गोपालदास एस. अग्रवाल (Gopaldas S. Agarwal) ने शुक्रवार को भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस (Congress) में वापसी कर ली। अग्रवाल कांग्रेस के टिकट पर 2004, 2009 और 2014 में गोंदिया सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा ज्वाइन की थी। हालांकि, भाजपा में शामिल होने के बाद वह निर्दलीय उम्मीदवार विनोद एस. अग्रवाल से चुनाव हार गए थे।

    गोंदिया सीट महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्र में आती है, जोकि कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ रही है। 1952 से कांग्रेस ने इस सीट पर 12 बार जीत दर्ज की है, सिवाय 1995, 1999 और 2019 के। हाल ही में, 73 वर्षीय गोपालदास अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा था। राजनीतिक विश्लेषक इसे भगवा पार्टी के लिए बड़ा झटका बता रहे हैं।


    भाजपा को पहले ही मई 2024 के चुनावों में विदर्भ की 10 में से केवल 1 सीट पर जीत मिली थी। केवल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ही अपनी नागपुर सीट को जीतने में कामयाब रहे थे। गोपालदास अग्रवाल का कांग्रेस में स्वागत एआईसीसी के महासचिव रमेश चेन्निथला, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री नितिन राउत, सुनील केदार, शिवाजीराव मोघे, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में हुआ।

    रमेश चेन्निथला ने कहा, “हम गोपालदास अग्रवाल का कांग्रेस में हार्दिक स्वागत करते हैं… विदर्भ के लोग हमेशा से हमारा समर्थन करते रहे हैं और हमें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी वे हमारा साथ देंगे।” नाना पटोले ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गोंदिया, जिसे ‘चावल शहर’ के रूप में जाना जाता है, वहां की चावल मिलों का कारोबार भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बर्बाद हो गया है।

    विजय वडेट्टीवार ने विश्वास जताया कि विदर्भ हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी भाजपा को पराजित करेगी और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का झंडा फिर से मुंबई के राज्य मुख्यालय पर फहराएगा। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भाजपा-शिवसेना के महायुति गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह राज्य की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है, जिसने हाल ही में सिंधुदुर्ग में गिरे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी मुहिम चलाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

    Share:

    एस. जयशंकर का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 'जिंदगी खटाखट नहीं है, यहां कड़ी मेहनत की जरूरत...'

    Sat Sep 14 , 2024
    नई दिल्ली. विदेश मंत्री (Foreign Minister) एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कटाक्ष ( taunts) करते हुए कहा कि व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती और जीवन ‘खटाखट’ नहीं है. विदेश मंत्री जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे. विदेश मंत्री ने बदलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved