• img-fluid

    महाराष्ट्रः CM शिंदे द्वारा लोकसभा के लिए चुने गए शिवसेना MP पर रेप का आरोप

  • July 20, 2022

    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने मंगलवार को जानकारी दी कि शिवसेना के सांसद (Shiv Sena MP) राहुल शेवाले (Rahul Shewale) लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। शेवाले शिंदे गुट के नेता हैं। शिंदे के इस बयान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दुबई से लौटी 26 वर्षीय महिला ने राहुल शेवाले पर रेप का आरोप (rape allegation) लगाया है। साथ ही सीएम शिंदे को पत्र लिखकर शिकायत की है। उधर, पुलिस का कहना है कि सांसद ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस को मामले में शिकायत मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में दी गई है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


    जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय एक महिला ने शिवसेना के लोकसभा सांसद राहुल शेवाले पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा, सांसद ने इस आरोप से इनकार किया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने उपनगरीय मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में शेवाले के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी के अनुसार, अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस ने अभी तक शिकायत की जांच शुरू नहीं की है।

    शेवाले ने एक बयान जारी कर बलात्कार के आरोप का खंडन किया और शिकायत को उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से एक साजिश करार दिया। वहीं, मुंबई दक्षिण मध्य से संसद सदस्य ने कहा कि वह किसी भी पुलिस जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं और कहा कि साजिश के पीछे के लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा।

    गौरतलब है कि मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ी जानकारी दी कि राहुल शेवाले को ओम बिरला ने शिवसेना के नेता के रूप में चुना है। इसके लिए शिवसेना के 12 सांसदों ने स्पीकर को राहुल शेवाले को लोकसभा में पार्टी का नेता चुनने के लिए पत्र लिखा था। शेवाले शिंदे गुट के नेता हैं।

    Share:

    बिल गेट्स ने 200 करोड़ टीके लगने पर की भारत की सराहना, PM मोदी को दी बधाई

    Wed Jul 20 , 2022
    वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक (Microsoft co-founder) बिल गेट्स (Bill Gates) ने भारत (India) में 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण (200 crore Covid-19 vaccination) की उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बधाई दी। बता दें कि भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved