• img-fluid

    महाराष्ट्र : पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रामगिरी महाराज पर एफआईआर

  • August 18, 2024

    मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद (prophet mohammed) और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी (objectionable comment) को लेकर हिंदू धर्म से जुड़े नेता रामगिरी महाराज (Ramgiri Maharaj) के खिलाफ मामला दर्ज (case registered) किया है। पुलिस ने बताया था कि हाल में नासिक जिले में सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    मुंबई पुलिस ने रामगिरी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से बात कहना) और कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।


    रामगिरी महाराज के खिलाफ राज्य के नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में भी प्राथमिकियां दर्ज हैं। रामगिरी महाराज ने कहा है कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में यह बयान दिया था। उन्होंने शुक्रवार को कहा था, ‘मेरा एकमात्र मकसद हिंदुओं को एकजुट करना था। अब जो भी होगा, मैं उसका सामना करूंगा। अगर मामला दर्ज हुआ है तो मैं नोटिस आने पर इसे देखूंगा।’

    छत्रपति संभाजी नगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भी रामगिरि महाराज के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे थे। मुस्लिम समुदाय उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। रामगिरि महाराज सरला द्वीप के मठाधीश हैं। गोदावरी नदी के विभाजन के बाद यह मठ बना था। जालना, नासिक और जलगांव में रामगिरि महाराज के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

    Share:

    मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान, 21 अगस्त को होगी अहम बैठक

    Sun Aug 18 , 2024
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सदस्यता अभियान (membership campaign) 1 सितंबर (September 1) से शुरू होगा। इससे पहले प्रदेश भाजपा ने 21 अस्त (August 21) को महत्वपूर्ण बैठक ( important meeting) बुलाई है। यह बैठक भोपाल कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें सदस्यता अभियान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved