img-fluid

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज

January 12, 2021

मुंबई । महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री धनंजय मुंडे के विरुद्ध उनकी साली (पत्नी की बहन) ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं व संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ओशिवरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद बांगर ने मंगलवार को बताया कि महिला ने 10 जनवरी को सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है। महिला के अनुसार वह धनंजय मुंडे को 1997 से ही जानती है। 1998 में धनंजय मुंडे की शादी उनकी बहन के साथ हुई थी। 2006 में धनंजय मुंडे की पत्नी जब गर्भवती हुई तो वह धनंजय मुंडे के घर गई थी। इसके बाद धनंजय मुंडे ने उन्हें गायिका बनाने का आश्वासन देकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद धनंजय मुंडे ने अश्लील वीडियो बना कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। धनंजय मुंडे ने इस बाबत कहीं भी बात करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है।

Share:

मिथुन को मिला था नेशनल अवॉर्ड,विवेकानंद पर बनी इस फिल्म के कारण

Tue Jan 12 , 2021
सर्वदमन बनर्जी और मिथुन चक्रवर्ती की 1998 में स्वामी विवेकानंद पर बनी इस फिल्म को अभी तक उन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जाता है और यही कारण रहा है कि मिथुन दा को इस फिल्म में सपोर्टिंग एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला  आज विवेकानंद जी कि जयंती है तो ऐसे में उनको […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
सोमवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved