img-fluid

महाराष्ट्र : नांदेड़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर कुएं में गिरा, छह मजदूरों के डूबने की आशंका

  • April 04, 2025

    छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर (tractor ) के कुएं में गिरने से छह मजदूरों (six workers ) के डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में खेती के काम से जा रहे मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। हादसे में छह लोगों के डूबने की आशंका है।


    बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था
    नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7.30 बजे अलेगांव गांव में हुआ। उन्होंने कहा, ‘ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे खेत में हल्दी की कटाई करने जा रहे थे। तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था।’

    अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ
    अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोगों ने खुद को बचा लिया, जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है। कुआं पानी से लबालब भरा हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर का पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

    Share:

    झारखंड में 21 जगहों पर ED की रेड, आयुष्मान योजना घोटाले में एक्शन

    Fri Apr 4 , 2025
    डेस्क: झारखंड में 21 जगहों पर ईडी की छापेमारी हो रही है. आयुष्मान योजना घोटाले में ये कार्रवाई हुई है. आरोप है कि बिना इलाज पैसे क्लेम कर लिए गए. इसके बाद भुगतान रोक दिए गए थे. ईडी अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है. 212 अस्पताल, इंश्योरेंस और दवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved