• img-fluid

    Maharashtra: जेल के डॉक्टर ने मांगे पैसे, सलमान खान के घर फायरिंग के आरोपी का दावा

  • September 19, 2024

    मुंबई । अभिनेता सलमान खान (actor salman khan)के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना(Shooting incident) के एक आरोपी ने बुधवार को आरोप लगाया(Was accused) कि जेल के एक डॉक्टर (a prison doctor)ने उसकी टूटी हुई उंगली के इलाज के लिए पैसे मांगे। अप्रैल में गोलीबारी की घटना में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किए गए हरपाल सिंह ने न्यायाधीश बीडी शेल्के के समक्ष यह आरोप लगाया, जब उसे वीडियो लिंक के जरिये मुंबई में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत में पेश किया गया।


    अदालत ने तलोजा जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। सिंह इसी जेल में बंद है। अदालत ने जेल अधिकारियों से आरोपी को आवश्यक उपचार प्रदान करने के लिए भी कहा।

    बांद्रा में 14 अप्रैल की सुबह सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पांच राउंड गोलीबारी की थी। पुलिस ने दावा किया था कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। अब तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    सिंह ने बुधवार को अदालत को बताया कि पिछले आठ महीने से उनके दाहिने हाथ की एक उंगली चोटिल है। उसने आरोप लगाया कि सीएमओ ने उसे अस्पताल भेजने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। अदालत ने मामले में सात अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है।

    Share:

    Delhi में बड़ा हादसा : भरभराकर ढही पांच मंजिला बिल्डिंग, 4 लोगों की मौत, 14 घायल

    Thu Sep 19 , 2024
    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के करोल बाग (Karol Bagh) से सटे बापा नगर इलाके (Bapa Nagar area) में बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार सुबह 20 वर्ग गज में बना पांच मंजिला मकान (Five storey house) भरभराकर धराशायी हो गया और देखते ही देखते चंद मिनटों में मलबे में बदल गया। हादसे में चार लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved