• img-fluid

    Maharashtra: जालना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में छह की मौत, कई घायल

  • September 20, 2024

    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना (Jalna) जिले में एक भीषण सड़क हादसा ( road accident) हुआ है। इस हादसे में एक बस (bus) और ट्रक (truck) की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार सुबह वादीगोदरी-जालना के रास्ते पर शाहपुर के नजदीक हुआ। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र सड़क परिवहन की बस गेवरई से जालना जा रही थी। वहीं संतरों से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था। शाहपुर के नजदीक दोनों की टक्कर हो गई।


    टक्कर इतनी भीषण थी कि घायलों को बस की खिड़कियां तोड़कर निकाला गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और 17 अन्य घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अंबाड और जालना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

    Share:

    दिल्ली चुनाव की तैयारी! जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाएंगे केजरीवाल

    Fri Sep 20 , 2024
    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मोड में आ गए हैं. 22 सितंबर को 11 बजे आम आदमी पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर जनता की अदालत का आयोजन करेगी. इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे. पार्टी के नेता गोपाल राय ने यह जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved