• img-fluid

    महाराष्ट्र : सीट बंटवारे पर भाजपा-शिवसेना में मतभेद, शिंदे सेना की धमकी के बाद अमित शाह ने की बैठक

  • October 24, 2024

    मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में एनडीए गठबंधन (NDA alliance) के बीच सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर अब तक कोई समझौता न हो पाने से भाजपा (BJP) नेतृत्व भी ऐक्शन में आ गया है। खासतौर पर मुंबई और ठाणे क्षेत्र की 4 सीटों को लेकर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच तनाव बढ़ गया है। इन सीटों पर भाजपा ने बीते रविवार को उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। कल्याण ईस्ट, ठाणे, नवी मुंबई और मुर्बाद के ये चारों उम्मीदवार 99 कैंडिडेट्स की उस पहली लिस्ट का हिस्सा हैं, जो भाजपा ने जारी की है। दोनों दलों के बीच इन 4 सीटों को लेकर इतना तनाव बढ़ गया है कि एकनाथ शिंदे सेना के नेताओं ने तो प्रचार तक करने से इनकार कर दिया है।


    ऐसे में भाजपा नेतृत्व चाहता है कि सारे मतभेदों को जल्दी ही सुलझा लिया जाए और सभी 288 सीटों पर समझौते का जल्द ऐलान हो जाए। इसी के चलते अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली में मीटिंग की, जिसमें डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मौजूद थे। एकनाथ शिंदे सेना की धमकी का असर आसपास की अन्य सीटों पर भी दिख सकता है। भाजपा ने कल्याण ईस्ट सीट से मौजूदा विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभ गायकवाड़ को उतारा है। गणपत फिलहाल जेल में हैं और उन पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर थाने के अंदर फायरिंग करने का आरोप है।

    दो नेताओं की निजी रंजिश अब दलों के रिश्तों पर भी असर डाल रही है। शिवसेना नेता शुरू से ही सुलभ गायकवाड़ को कैंडिडेट बनाने के खिलाफ रहे हैं। इसके अलावा ठाणे से संजय केलकर को उम्मीदवार बनाने से भी शिवसैनिक नाराज हैं। इसकी वजह यह है कि एकनाथ शिंदे ठाणे को अपना गढ़ मानते हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से कैंडिडेट उतारने को वह गलत मान रहे हैं। नवी मुंबई में गणेश नाइक और मुर्बाद में किशन काठोर की उम्मीदवारी पर भी शिवसेना को ऐतराज है। एक चर्चा यह भी है कि विवाद वाली सीटों पर फ्रेंडली फाइट होने दी जाए, लेकिन इससे भी एनडीए गठबंधन को ही नुकसान होगा।

    हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि सीट शेयरिंग पर समझौता लगभग हो चुका है। उनका कहना है कि भाजपा 160 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी, जबकि शिवसेना भी 120 के करीब सीटें ले सकती है और बाकी पर अजित पवार की एनसीपी को मौका मिलेगा। इस बीच एमवीए में शुरुआती समझौता हो चुका है। तीनों दलों ने 85-85 सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है। इसके बाद बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है।

    Share:

    महाराष्ट्र में ज्यादा सीटें लड़ने का दावा कर रही कांग्रेस, लेकिन 10 सालों में 50 सीटे भी नहीं जीती, एनसीपी रही आगे

    Thu Oct 24 , 2024
    मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के घटक दल सीट बंटवारे (Seat sharing) को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसे लेकर जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी। कांग्रेस (Congress) गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें लड़ने का दावा कर रही है, लेकिन पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved