• img-fluid

    Maharashtra: पालघर में 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

  • August 26, 2024

    पालघर। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले (Palghar district) में 17 वर्षीय किशोरी (17 year old girl) से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार (2 people arrested) किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तुलिंज पुलिस थाने (Tulinj Police Station) के अधिकारी ने बताया कि मुंबई निवासी युवती अपने दोस्त से मिलने अक्सर नालासोपारा जाती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान सोनू से हुई, जो इलाके में एक स्टूडियो में काम करता है। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में ये बातें कही गई हैं।


    अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि सोनू और उसके दोस्त ने किशोरी को कहीं बाहर घूमने जाने के लिए शुक्रवार को बुलाया। वे उसे कार में एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां दोनों ने उससे गैंगरेप किया। लड़की के माता-पिता ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीनियर पुलिस ऑफिसर शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि तुलिंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत शुक्रवार को केस दर्ज किया। साथ ही, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कोलकाता कांड को लेकर देश भर में लोगों के मन में गुस्सा है। मालूम हो कि इस मामले में मुख्य आरोपी और 6 अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार को शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान व्यक्ति की ओर से प्रश्‍नों के उत्तर दिए जाते समय एक मशीन की मदद ली जाती है। इससे उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ। मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट उस जेल में ही किया जाएगा, जहां वह बंद है। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद 4 डॉक्टर्स और वालंटियर समेत छह अन्य का टेस्ट एजेंसी के कार्यालय में किया जाएगा।

    Share:

    Jharkhand: लोहरदा जिले में तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत

    Mon Aug 26 , 2024
    रांची। झारखंड (Jharkhand) के लोहदरगा जिले (Lohdarga district) में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तालाब में डूबने से 3 मासूमों (3 innocent people drowned pond) की मौत हो गई। तीनों बच्चों में एक की उम्र सात साल बाकी दो की पांच साल थी। तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved