• img-fluid

    महाराष्ट्र : कोरोना के 127 नए मामले मिले

  • April 18, 2022

    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना के 127 नए मरीज (127 new patients of corona) मिले हैं और कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के 646 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई के 349 मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज एक नया कोरोना संक्रमित मिला है।


    रविवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 107 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 7 करोड़ 98 लाख 66 हजार 301 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 78 लाख 75 हजार 845 मामलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इनमें से 77 लाख 27 हजार 372 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक एक लाख 47 हजार 827 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.11 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.87 फीसदी है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    प्रवेश और परीक्षा के भँवर में शिक्षा

    Mon Apr 18 , 2022
    – गिरीश्वर मिश्र भारत में शिक्षा का आयोजन किस प्रकार हो ? यह समाज और सरकार दोनों के लिए केंद्रीय सरोकार है। ज्ञान की अभिवृद्धि, समाज के मानस-निर्माण, कुशलता, उत्पादकता तथा सांस्कृतिक और सर्जनात्मक उन्मेष आदि अनेक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शिक्षा महत्व निर्विवाद है। यह तथ्य भी किसी से छिपा नहीं है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved