• img-fluid

    श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मेदांता अस्‍पताल में भर्ती

  • November 05, 2022

    लखनऊ। राम नगरी अयोध्या (Ram Nagari Ayodhya) के प्रख्यात राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ गई। श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष 84 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) को लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital Lucknow) में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी है।


    पेशाब में इंफेक्शन होने के कारण उनको वर्ष 2020 के नवंबर में पहली बार मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां से उनको नौ दिसंबर को छुट्टी मिली थी। इसके बाद से इनको तीसरी बार मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

    स्थिति स्थिर व संतोषजनक
    मेदांता अस्पताल ने चार नवंबर को भर्ती होने वाले महंत का शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के निदेशक डा. राकेश कपूर की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि चार नवंबर को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब में इन्फेक्शन और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में अयोध्या से मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती करा गया। उनकी तबियत अभी संतोषजनक है। आज शनिवार को भी उनकी स्थिति स्थिर व संतोषजनक है। उन्हें अभी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

    Share:

    धरती के करीब मिला सूरज से दस गुना बड़ा ब्लैक होल

    Sat Nov 5 , 2022
    नई दिल्ली। ब्लैक होल्स (black holes) को ब्रह्मांड का सबसे बड़ा विलेन (biggest villain in the universe) माना जाता है। कहा जाता है कि इन ब्लैक होल्स से लाइट (light from black holes) तक नहीं गुजर सकती। अब यह ब्लैक होल्स धरती के इतने करीब आ पहुंची हैं, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved